वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शिल्प समूहों को बढ़ावा

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2025 2:43PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार का विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), कार्यालय राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के घटक अंबेडकर हस्तशिल्प विकास योजना (एएचवीवाई) के माध्यम से देश भर में शिल्प समूहों को बढ़ावा दे रहा है। मंत्रालय अपनी योजनाओं के माध्यम से व्यवहार्य शिल्प समूहों को उत्पादक कंपनियों के गठन के माध्यम से समर्थन प्रदान करने और तत्पश्चात उन्हें वित्तीय मुख्यधारा में एकीकृत करने के लिए डिज़ाइन और तकनीकी विकास कार्यशाला, टूल-किट वितरण, प्रदर्शनी, शिल्प प्रदर्शन कार्यक्रम, सेमिनार जैसे आवश्यकता-आधारित हस्तक्षेप प्रदान करता है। इसके तहत कारीगरों को सदस्य के रूप में शामिल कर बनाई गई उत्पादक कंपनियों का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

शिल्प समूहों में कार्यान्वित कार्यक्रमों का राज्यवार विवरण नीचे दिया गया है:

 

वर्ष

कवर किए गए राज्यों की संख्या

कार्यान्वित कार्यक्रमों की संख्या

2022-23

12

318

2023-24

21

396

2024-25

23

124

कुल

838

 

वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी ।

****

पीके/केसी/केके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2158052) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu