सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जीओआईस्टैट्स मोबाइल एप्लिकेशन की विशेषताएं और इस्तेमाल

Posted On: 18 AUG 2025 4:56PM by PIB Delhi

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों की प्रदान करने के उद्देश्य से 29 जून, 2025 को जीओआईस्टैट्स ऐप शुरू किया गया था। तदनुसार, चयनित सामाजिक-आर्थिक संकेतकों जैसे राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण और असंगठित क्षेत्र उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण के आंकड़े इस ऐप पर उपलब्ध कराए जाते हैं। पोर्टल में वर्तमान में छह डोमेन हैं, जिनमें नौ संकेतक शामिल हैं।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय जीओआईस्टैट्स ऐप के उपयोग के आंकड़े रखता है। 11 अगस्त, 2025 तक जीओआईस्टैट्स ऐप के 8040 डाउनलोड हैं। यह एप्लिकेशन डेटा पृथक्करण की सुविधाओं के माध्यम से सहायता करता है। वर्तमान में, ऐप में डेटा सीमित रूप से उपलब्ध है, क्योंकि ऐप का उद्देश्य उपयोगकर्ता को जानकारी आधारित डेटा प्रदान करना है। इसके अलावा, ई-सांख्यिकी पोर्टल पर उपलब्ध पृथक डेटा तक पहुंचने के लिए ऐप पर लिंक प्रदान किए गए हैं। चयनित संकेतक का समय श्रृंखला दृश्य ऐप पर दिया गया है।

यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/एनके


(Release ID: 2157606)
Read this release in: English , Urdu