रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

छात्राओं के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना की स्थिति

Posted On: 11 AUG 2025 4:42PM by PIB Delhi

पूर्व सैनिकों के बच्चों और विधवाओं के लिए प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएस) के अंतर्गत अभी प्रति वर्ष 5,500 नई छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। इनमें लड़के और लड़कियों प्रत्येक के लिए 2,750 छात्रवृत्तियां निर्धारित हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राओं की कुल संख्या इस प्रकार है:

वर्ष

नये

नवीनीकृत

कुल

2020-21

2,739

2,704

5,443

2021-22

2,750

5,142

7,892

2022-23

2,750

5,157

7,907

2023-24

2,750

4,854

7,604

2024-25

2,750

5,600

8,350

प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना की व्यापक और देशभर में पहुंच के कारण आवेदनों की संख्या और शिक्षा लागत में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्तियों की संख्या और राशि में समय-समय पर वृद्धि की जाती है। पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में हुए संशोधन/वृद्धि का ब्यौरा निम्नलिखित है:

संस्थापना वर्ष/संशोधन

छात्रवृत्तियों की संख्या

छात्रवृत्ति राशि (प्रति वर्ष)

छात्र

छात्राएं

2006-07

4,000

15,000/-

18,000/-

2012-13

4,000

24,000/-

27,000/-

2015-16

5,500

24,000/-

27,000/-

2019-20

5,500

30,000/-

36,000/-

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(Release ID: 2155119)
Read this release in: Urdu , English , Tamil