अंतरिक्ष विभाग
संसद प्रश्न: नाविक
Posted On:
07 AUG 2025 3:24PM by PIB Delhi
वाहन डैशबोर्ड वेबसाइट के अनुसार 153 प्रमाणित मॉडल उपलब्ध हैं और 19 लाख 60 हज़ार वाहन वाहन ट्रैकिंग से सुसज्जित हैं।
अब तक 11 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया जा चुका है। वर्तमान में चार उपग्रह पीएनटी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। चार उपग्रहों का उपयोग एकतरफ़ा संदेश प्रसारण के लिए किया जा रहा है। एक उपग्रह अपनी सेवा समाप्ति के बाद सेवामुक्त हो गया है।
एनवीएस-03 को 2025 के अंत तक प्रक्षेपित करने की योजना है। इसके बाद छह महीने के अंतराल पर एनवीएस-04 और एनवीएस-05 को प्रक्षेपित करने की योजना है।
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
*****
पीके/केसी/एसके
(Release ID: 2154052)