निर्वाचन आयोग
azadi ka amrit mahotsav

चुनाव आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2025 8:33PM by PIB Delhi

 

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू तथा डॉ. विवेक जोशी ने आज नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उपाध्यक्ष श्री . के. बाजपेयी

की अध्यक्षता में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की और उनके सुझाव लिए।

 

पृष्ठभूमि

 

यह बैठक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों (संलग्न सूची) के अध्यक्षों के साथ की जा रही चर्चा के क्रम में आयोजित की जा रही है। ये बातचीत रचनात्मक चर्चाओं की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करती हैं, जिससे राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दल अध्यक्ष अपने सुझाव और चिंताएं सीधे आयोग के साथ साझा कर सकें। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।

 

बीते 150 दिनों के दौरान कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की ओर से 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से 800 बैठकें तथा निर्वाचन अधिकारियों की ओर से 3879 बैठकें शामिल थीं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल

क्रम संख्या

राजनीतिक दल का नाम

प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधि

बैठक की तारीख

1

बहुजन समाज पार्टी (बसपा)

कुमारी मायावती (पार्टी अध्यक्षा)

06 मई 2025

2

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)

श्री जगत प्रकाश नड्डा (पार्टी अध्यक्ष)

08 मई 2025

3

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)

श्री एम.. बेबी (महासचिव)

10 मई 2025

4

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)

श्री कॉनराड संगमा (पार्टी अध्यक्ष)

13 मई 2025

5

आम आदमी पार्टी (एएएपी)

श्री अरविंद केजरीवाल (राष्ट्रीय संयोजक)

15 मई 2025

 

मान्यता प्राप्त राज्य दल

6

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी)

सुश्री चंद्रिमा भट्टाचार्य (अधिकृत प्रतिनिधि)

1 जुलाई 2025

7

युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी

श्री वाई. वी सुब्बा रेड्डी

3 जुलाई 2025

8

समाजवादी पार्टी

श्री रामगोपाल यादव (महासचिव)

3 जुलाई 2025

9

ऑल इंडिया मजलिस--इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी

श्री असदुद्दीन औवेसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

7 जुलाई 2025

10

तेलुगु देसम पार्टी

श्री पल्ला श्रीनिवास राव (प्रदेश अध्यक्ष)

15 जुलाई 2025

11

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

श्री एन. आर. एलांगो

17 जुलाई 2025

12

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी (लिबरेशन))

श्री संजय शर्मा (अधिकृत प्रतिनिधि)

22 जुलाई 2025

13

टिपरा मोथा पार्टी

बृशकेतु देबबर्मा (महासचिव)

23 जुलाई 2025

14

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम

श्री. शनमुगम (अधिकृत प्रतिनिधि)

24 जुलाई 2025

15

शिव सेना

श्री. उदय सामंत

29 जुलाई 2025

16

जनता दल (यूनाइटेड)

माननीय अफाक अहमद खान (अधिकृत प्रतिनिधि)

31 जुलाई 2025

17

इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा

श्री प्रेम कुमार रियांग (पार्टी अध्यक्ष)

1 अगस्त 2025

18

भारत राष्ट्र समिति

श्री कल्वाकुंतला तारक रामाराव (कार्यकारी अध्यक्ष)

5 अगस्त 2025

 

 

***

पीके/केसी/एमएम


(रिलीज़ आईडी: 2154012) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu