संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संविधानहत्या दिवस मनाया जाना

Posted On: 07 AUG 2025 4:13PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने संस्कृति मंत्रालय और गृह मंत्रालय के माध्यम से औपचारिक रूप से अधिसूचित किया है कि 1975 में लगाए गए आपातकाल को चिह्नित करने के लिए हर साल 25 जून कोसंविधानहत्या दिवस” मनाया जाएगा। 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर, सरकार 25.06.2024 से 25.06.2026 तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संविधानहत्या दिवस मना रही है। इस संबंध में दो साल तक चलने वाली स्मारक गतिविधियों के आयोजन के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। संस्कृति मंत्रालय ने प्रमुख विषयगत प्रदर्शनियों के शुभारंभ का भी निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 50 प्रमुख स्थानों पर जनसभाएं और शैक्षिक सेमिनार जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएं।

यह शिक्षा और जनभागीदारी पर विशेष ध्यान देने वाला एक राष्ट्रीय स्मरणोत्सव है। इसके लिए निर्धारित मापदंडों में शामिल हैं:

  • देश भर के शैक्षणिक संस्थानों, जिनमें विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल शामिल हैं, में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की संख्या।
  • उपस्थिति रिकॉर्ड, तस्वीरें और कार्यक्रम रिपोर्ट के माध्यम से अनिवार्य दस्तावेज़ीकरण के साथ भागीदारी दरें।
  • छात्रों और युवाओं के उद्देश्य से जनसभाओं, मीडिया कवरेज और निबंध प्रतियोगिताओं, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटकों जैसी प्रतिस्पर्धीV गतिविधियों के माध्यम से दृश्यता/प्रचार।

शिक्षण संस्थानों को विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित करने निर्देश दिया गया था ताकि  जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो और आपातकाल लागू किए जाने के बारे में जन जागरूकता बढ़ाई जा सके।

देश भर के छात्रों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • संवैधानिक मूल्यों पर केंद्रित निबंध लेखन, पोस्टर बनाना, स्लोगन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक और फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन।
  • न्यायविदों, कानूनी विशेषज्ञों और आपातकाल का अनुभव करने वाले व्यक्तियों को शामिल करते हुए सेमिनार।
  • छात्रों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ जन जागरूकता मार्च।
  • पैनल चर्चाओं में संविधान की प्रस्तावना और विशेषताओं पर विशेष ध्यान।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को संविधानहत्या दिवस से संबंधित दो साल तक चलने वाले अवलोकन गतिविधियों को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। देश भर के छात्रों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं, जिनमें उपरोक्त गतिविधियाँ शामिल हैं।

यह जानकारी आज राज्यसभा में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/केसी/एसके


(Release ID: 2153933) Visitor Counter : 14
Read this release in: English , Urdu