प्रविष्टि तिथि:
07 AUG 2025 4:12PM by PIB Delhi
"सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण" (सीबीएसपी) योजना के अंतर्गत, पर्यटन मंत्रालय पूरे देश में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस योजना की शुरुआत से अब तक कुल 5.54 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से 25,250 उत्तराखंड में प्रशिक्षित हुए हैं। इन प्रशिक्षणों के परिणामस्वरूप प्लेसमेंट, स्व-रोज़गार, उद्यमिता और उच्च शिक्षा के लिए इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार मिला है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 59,210 व्यक्तियों को प्लेसमेंट मिला है।
सभी सरकारी और सूचीबद्ध संस्थान प्रशिक्षण आयोजित करने से पहले विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विज्ञापन करते हैं, जिससे उत्तराखंड राज्य सहित देश के पिछड़े, पर्वतीय और जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवारों, महिलाओं और युवाओं के विविध समूह तक पहुंचने में यह कार्यक्रम प्रभावी हो जाता है।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
(पीके/केसी/एसकेजे/एचबी