सहकारिता मंत्रालय
निर्यात के लिए राष्ट्रीय स्तर की बहु-राज्य सहकारी समिति
Posted On:
06 AUG 2025 6:06PM by PIB Delhi
सहकारिता मंत्रालय ने सहकारी क्षेत्र से निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बहु-राज्य सहकारी समितियां (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के अंतर्गत एक व्यापक संगठन के रूप में राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) की स्थापना की है। यह समिति देश की भौगोलिक सीमाओं से परे व्यापक बाजारों तक पहुंच बनाकर भारतीय सहकारी क्षेत्र में उपलब्ध अधिशेष उत्पादों के निर्यात पर ध्यान केन्द्रित करेगी, जिससे दुनिया भर में भारतीय सहकारी उत्पादों/सेवाओं की मांग बढ़ेगी और ऐसे उत्पादों/सेवाओं के लिए सर्वोत्तम संभव मूल्य प्राप्त होंगे। यह समिति खरीद, भंडारण, प्रसंस्करण, विपणन, ब्रांडिंग, लेबलिंग, पैकेजिंग, प्रमाणन, अनुसंधान एवं विकास आदि सहित विभिन्न गतिविधियों और सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित सभी प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं के व्यापार के जरिए निर्यात को बढ़ावा देगी। यह समिति वित्त की व्यवस्था करने, तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण में सहायता करने, बाजार आसूचना प्रणाली विकसित करने व उसे बनाए रखने, संबंधित सरकारी योजनाओं को लागू करने और सहकारी क्षेत्र तथा अन्य संबंधित संस्थाओं से निर्यात बढ़ाने वाली अन्य गतिविधियों में भी मदद करेगी।
कोई भी बहु-राज्य सहकारी समिति या किसी भी राज्य या केन्द्र-शासित प्रदेश में सहकारी समितियों से संबंधित किसी भी कानून के तहत पंजीकृत या पंजीकृत मानी जाने वाली कोई भी सहकारी समिति इस समिति की सदस्यता के लिए पात्र है।
एनसीईएल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अब तक 11,034 सहकारी समितियों को सदस्यता प्रदान की गई है: -
क्र.सं.
|
सहकारिता का प्रकार
|
Number
|
i.
|
पैक्स और अन्य प्राथमिक सहकारी समितियां (वर्ग-5)
|
10793
|
ii.
|
तहसील/जिला स्तरीय सहकारी समितियां (वर्ग-4)
|
216
|
iii.
|
बहु-राज्य सहकारी समितियां (वर्ग-3)
|
10
|
iv.
|
राज्य स्तरीय सहकारी समितियां (वर्ग-2)
|
10
|
v.
|
प्रमोटर सहकारी समितियां/संगठन (वर्ग-1)
|
5
|
एनसीईएल द्वारा अब तक निर्यात की गई कृषि वस्तुओं की कुल मात्रा और मूल्य निम्नानुसार है: - कुल मात्रा: 13,49,831.05 एमटी
कुल मूल्य: 54,03,01,47,854.00 रुपये (5403.01 करोड़ रुपये)
वस्तु-वार ब्यौरा अनुलग्नक-ए में संलग्न है
सहकारिता मंत्रालय विदेशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से सहकारी निर्यात इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है और इसके लिए उनसे अनुरोध किया जा रहा है कि वे बाजार की उपलब्धता के बारे में एनसीईएल को जानकारी प्रदान करें तथा संबंधित देश में आयातकों को एनसीईएल से परिचित कराएं।
जाम्बिया गणराज्य के सहकारिता मंत्रालय (एमओसी) और लघु एवं मध्यम उद्यम विकास मंत्रालय (एमओएसएमईडी) ने सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य अन्य बातों के साथ-साथ दोनों देशों की सहकारी समितियों के बीच व्यापार गठबंधन के लिए आवश्यक सुविधाएं और साधन उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा, एनसीईएल ने निम्नलिखित समझौते भी किए हैं:-
-
- सेनेगल सरकार के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन।
- इंडोनेशिया गणराज्य की सिंटन वैंटेज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड और पीटी सिंटन सुरिनी नुसंतारा के साथ समझौता ज्ञापन।
*****
अनुलग्नक-ए
वर्ष 2023-24 के लिए: निर्यात सारांश
क्र.सं.
|
कृषि वस्तुएं
|
मात्रा (मीट्रिक टन)
|
मूल्य (रुपये में)
|
1.
|
गैर बासमती सफेद चावल (निर्यात शुल्क)
|
230310.01 एमटी
|
9,931,363,187
|
2.
|
साबुत टूटे चावल (छूट)
|
32194.00 एमटी
|
1,070,769,516
|
3.
|
ताजा लाल प्याज
|
2530.00 एमटी
|
94,094,000
|
4.
|
गेहूं का दाना
|
1025.29 एमटी
|
35,116,011
|
कुल
|
266059.30 एमटी
|
11,131,342,714
|
वर्ष 2024-25 के लिए: निर्यात सारांश
क्र.सं.
|
कृषि वस्तुएं
|
मात्रा (मीट्रिक
टन)
|
मूल्य (रुपये में)
|
1.
|
शिशु आहार दूध
|
150.01 एमटी
|
94,134,758
|
2.
|
जौ
|
30.00 एमटी
|
9,391,108
|
3.
|
काली दाल
|
75.01 एमटी
|
15,431,143
|
4.
|
काली मिर्च
|
15.00 एमटी
|
20,116,381
|
5.
|
भूरी शर्करा
|
180.00 एमटी
|
25,344,221
|
6.
|
मटर
|
120.00 एमटी
|
46,626,692
|
7.
|
कॉर्नफ़्लेक्स
|
60.00 एमटी
|
35,573,522
|
8.
|
जीरा
|
15.00 एमटी
|
15,376,000
|
9.
|
जीरा (छूट)
|
24.53 एमटी
|
9,072,604
|
10.
|
ताजा लाल प्याज
|
5039.87 एमटी
|
245,463,248
|
11.
|
लहसुन पाउडर
|
15.00 एमटी
|
14,949,278
|
12.
|
स्वास्थ्यवर्द्धक बिस्कुट
|
29.99 एमटी
|
9,421,760
|
13.
|
इन्स्टैंट कॉफी
|
30.01 एमटी
|
28,713,860
|
14.
|
इन्स्टैंट नूडल्स
|
30.01 एमटी
|
11,949,759
|
15.
|
इन्स्टैंट सूप
|
15.00 एमटी
|
8,530,609
|
16.
|
राजमा
|
150.00 एमटी
|
34,337,140
|
17.
|
खुली चाय
|
16.00 एमटी
|
7,452,418
|
18.
|
बाजरे का आटा
|
150.00 एमटी
|
39,655,386
|
19.
|
मिक्स फ्रूट जैम
|
37.51 एमटी
|
16,130,215
|
20.
|
गैर बासमती सफेद चावल (निर्यात शुल्क)
|
280003.31 एमटी
|
12,527,069,648
|
21.
|
ओट्स
|
150.00 एमटी
|
39,374,725
|
22.
|
आलू स्टार्च
|
120.00 एमटी
|
47,907,618
|
23.
|
किशमिश
|
60.00 एमटी
|
34,740,771
|
24.
|
लाल मसूर की दाल
|
75.00 एमटी
|
17,543,130
|
25.
|
साधारण नमक
|
180.00 एमटी
|
13,806,369
|
26.
|
ज्वार
|
1030.00 एमटी
|
53,219,557
|
27.
|
चीनी
|
15246.50 एमटी
|
686,168,800
|
28.
|
सूरजमुखी का तेल
|
480.00 एमटी
|
86,163,010
|
29.
|
टी बैग
|
5.00 एमटी
|
6,861,244
|
30.
|
हल्दी पाउडर
|
15.00 एमटी
|
7,351,652
|
31.
|
गेहूं का दाना
|
0.001 एमटी
|
178,047
|
32.
|
साबुत टूटा चावल (छूट)
|
775596.00 एमटी
|
28,450,081,863
|
33.
|
पीली/काली/लाल मसूर
|
55.00 एमटी
|
11,506,543
|
34.
|
पीली मसूर
|
125.00 एमटी
|
25,798,919
|
35.
|
पीला मक्का
|
3500.00 एमटी
|
111,581,750
|
36.
|
पीली मटर
|
150.00 एमटी
|
28,620,576
|
कुल
|
1082973.75 एमटी
|
42,835,644,321
|
वर्ष 2025 के लिए आज तक:
क्र.सं.
|
कृषि वस्तुएं
|
मात्रा (मीट्रिक टन)
|
मूल्य (रुपये में)
|
1.
|
साबुत जीरा
|
84.00 एमटी
|
17,624,007.00
|
2.
|
भारतीय उबले चावल
|
520.00 एमटी
|
18,278,260.00
|
3.
|
साबुत हल्दी
|
168.00 एमटी
|
25,948,440.00
|
4.
|
भारतीय लंबे दाने वाला चावल
|
26.005
|
1,310,111.10
|
कुल
|
798.005 एमटी
|
63,160,818.10
|
सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने यह जानकारी राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
***
पीके/ केसी/ आर
(Release ID: 2153408)
|