वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत-जापान वस्त्र व्यापार और निवेश सहयोग

Posted On: 05 AUG 2025 4:28PM by PIB Delhi

2024 में जापान को भारत का कुल कपड़ा और परिधान निर्यात 354 मिलियन डॉलर है, जबकि विश्व से जापान का कुल कपड़ा और परिधान आयात 30,873 मिलियन डॉलर है। (स्रोत: यूएनसीओएम ट्रेड डेटाबेस)।

भारत ने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और साझेदार बाजारों में भारतीय निर्यातकों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए संरचनात्मक मुद्दों को हल करने के लिए 2011 में भारत-जापान सीईपीए पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही में जापान की एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल यात्रा के दौरान, कपड़ा मूल्य श्रृंखला की अग्रणी जापानी कंपनियों के साथ कई बैठकें हुईं। इन बैठकों के दौरान, जापानी हितधारकों को पीएम मित्र पार्कों में निवेश करने और भारत के जीवंत कपड़ा पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया। इनमें परिधान, मशीनरी, तकनीकी वस्त्र और कपड़ा प्रसंस्करण क्षेत्र की कंपनियाँ शामिल हैं।

सरकार भारतीय वस्त्र क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं/पहलों को क्रियान्वित कर रही है। प्रमुख योजनाओं/पहलों में आधुनिक, एकीकृत, विश्व स्तरीय प्लग एंड प्ले टेक्सटाइल अवसंरचना के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र एवं परिधान (पीएम मित्र) पार्क योजना; बड़े पैमाने पर विनिर्माण को बढ़ावा देने हेतु एमएमएफ फैब्रिक, एमएमएफ परिधान और तकनीकी वस्त्रों पर केंद्रित उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना शामिल है।

वस्त्र मंत्रालय ने भारतीय वस्त्र उद्योग को एक टिकाऊ और संसाधन-कुशल उत्पादन प्रणाली की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से एक पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक (ईएसजी) कार्यबल का गठन किया है। यह कार्यबल उद्योग के हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करके टिकाऊ उत्पादन मॉडल अपनाने में आने वाली वर्तमान स्थिति और समस्याओं का पता लगाता है।

जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) के तहत विदेशी तकनीकी सहयोग और सतत भागीदारी संघ (एओटीएस) विभिन्न भारतीय वस्त्र निर्यात केंद्रों अर्थात मुंबई, कोलकाता, जयपुर और तिरुपुर में वस्त्र समिति के तकनीकी अधिकारियों के लिए जापानी गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से मानव संसाधन विकास परियोजना को कार्यान्वित कर रहा है।

यह जानकारी कपड़ा राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

पीके/केसी/पीएस/डीए


(Release ID: 2152772)
Read this release in: English , Urdu