संस्कृति मंत्रालय
कलाकृतियों और स्मारकों का डिजिटल संरक्षण
Posted On:
04 AUG 2025 5:07PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन (एनएमएमए) द्वारा कर्नाटक में प्रलेखित असुरक्षित स्मारकों और पुरावशेषों की अभी कुल संख्या इस प्रकार है। पुरावशेष-904 हैं और निर्मित विरासत एवं स्थल की संख्या 312 है। सार्वजनिक उपयोग के लिए ये आंकड़े राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन की वेबसाइट http://nmma.nic.in पर अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा बेंगलुरू, धारवाड़ और हम्पी सर्किलों का डिजिटल मानचित्रण किया गया है, जिसमें 177 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों का स्थलाकृतिक सर्वेक्षण और फोटोग्रामेट्रिक सर्वेक्षण शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्मारक एवं पुरावशेष मिशन, मंडल कार्यालयों के समन्वय से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य इच्छुक संगठनों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित कर रहा है। दस्तावेज़ीकरण का काम तेज करने के लिए कर्नाटक सहित प्रत्येक राज्य में राज्य-स्तरीय कार्यान्वयन समिति पुनर्जीवित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
सरकार विदेश भेजे गए पुरावशेषों को स्वदेश वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाती है। जब भी विदेश में भारतीय मूल के अवैध रूप से भेजे गए किसी पुरावशेष की सूचना मिलती है, तो उसे वापस लाने के लिए भारतीय दूतावासों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई आरंभ की जाती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को 1976 से अब तक 655 पुरावशेषों को वापस लाने में सफलता मिली है।
एएसआई बेंगलुरू, धारवाड़ और हम्पी सर्किल केंद्रीय संरक्षित स्मारकों के सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का रखरखाव कर रहे हैं। इससे संबंधित पिछले दो वर्षों और वर्तमान वर्ष का व्यय का ब्यौरा निम्नानुसार है।
क्र. सं.
|
सर्किल का नाम
|
व्यय
2023-2024
|
व्यय
2024-2025
|
व्यय
2025-2026
|
1
|
बेंगलुरू
|
173,349,537
|
50,4999,895
|
47,734,574
|
2
|
धारवाड़
|
23,175,393
|
94,058,99
|
4,412,665
|
3
|
हम्पी
|
12,24,98,772
|
65,195,861
|
34,749,671
|
|
कुल
|
31,90,23,702
|
57,96,01,655
|
8,68,96,910
|
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
पीके/एके/केसी/एकेवी/जीआरएस
(Release ID: 2152244)