पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमआईसीई गंतव्य

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2025 5:03PM by PIB Delhi

एमआईसीई पर्यटन सहित पर्यटन स्थलों और उत्पादों का विकास और प्रचार मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की ज़िम्मेदारी है। हालांकि, अपनी सतत गतिविधियों के तहत, पर्यटन मंत्रालय नियमित रूप से सोशल मीडिया और वेबसाइटों सहित विभिन्न माध्यमों से एमआईसीई पर्यटन सहित भारत को एक समग्र पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करता है।

पर्यटन मंत्रालय ने एमआईसीई को पर्यटन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक माना है। मंत्रालय ने देश में एमआईसीई उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति और रोडमैप भी तैयार किया है।

पर्यटन मंत्रालय अपनी योजनाओं के अंतर्गत देश में पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। (सम्मेलन केंद्रों और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की सूची अनुलग्नक में दी गई है)।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

अनुलग्‍नक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

***

पीके/एके/केसी/केके/केके


(रिलीज़ आईडी: 2152237) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu