संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्कूली विद्यार्थियों के बीच भारतीय शास्त्रीय नृत्यों को प्रोत्साहन देना

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2025 5:03PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप, भारतीय पारंपरिक नृत्यों के विभिन्न रूपों को स्कूली शिक्षा ढांचे में एकीकृत करने के लिए कदम उठाए हैं।

एनईपी-2020 एक अंतर-पाठ्यक्रम शैक्षणिक दृष्टिकोण के रूप में कला-एकीकृत शिक्षा का समर्थन करती है। यह पारंपरिक नृत्य जैसी भारतीय कलाओं को मुख्यधारा की कक्षा शिक्षा में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक जड़ता और समग्र विकास को प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा के सभी स्तरों पर भारतीय कलाओं के महत्व पर बल देती है।

संस्कृति मंत्रालय ने इस उद्देश्य से अपने स्वायत्त संगठन संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से कला धरोहर श्रृंखला शुरू की है। इसे विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों के बीच शास्त्रीय नृत्य सहित भारतीय प्रदर्शन कलाओं के प्रति जागरूकता और प्रशंसा को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है।

संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत अन्य निकाय, जैसे सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) भी इन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश के स्कूलों में कार्यशालाएं, अभिविन्यास कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करते हैं, जो भारतीय कला और संस्कृति को प्रोत्साहन देने में योगदान देते हैं।

भारत सरकार अपने स्वायत्त निकाय सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) के माध्यम से अनेक, विविधतापूर्ण और समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है।

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना, सीटीएसएसएस (10-14 वर्ष) के माध्यम से सीसीआरटी 1982 से विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों जैसे संगीत, नृत्य, नाटक के पारंपरिक रूपों के साथ-साथ चित्रकला, मूर्तिकला, शिल्प और साहित्यिक गतिविधियों में विशेष प्रशिक्षण प्रदान करता है।

सीसीआरटी सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना (सीटीएसएसएस) का कार्यान्वयन कर रहा है। इस योजना में छात्रवृत्ति की राशि छात्रवृत्ति धारक के लिए 3600 रुपये प्रति वर्ष है। इसके अतिरिक्त गुरु/शिक्षक को भुगतान की गई वास्तविक ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति भी की जाती है, जिसकी अधिकतम सीमा 9000 रुपये प्रति वर्ष है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में उपर्युक्त योजना के अंतर्गत देश भर में प्रदान की गई छात्रवृत्तियों की संख्या इस प्रकार है :

वर्ष

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना

2020-21

213

2021-22

224

2022-23

154

2023-24

242

2024-25

269

 

विस्तार सेवा सामुदायिक प्रतिक्रिया कार्यक्रम:

कार्यक्रम

वर्ष

प्रशिक्षित छात्र/शिक्षकों/सीसीआरटी अधिकारियों की संख्या

वास्तविक बजट (रुपये में)

() ग्रीष्मकालीन शिविर: इंद्रधनुष

 

(बी) विस्तार सेवा सामुदायिक प्रतिक्रिया कार्यक्रम

 

2022-23

14,326

14,71,885/-

2023-24

31,520

28,60,926/-

2024-25

45,248

51,73,354/-

 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

*****

पीके/एके/केसी/एमकेएस/


(रिलीज़ आईडी: 2152222) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu