पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पत्तनों का आधुनिकीकरण

Posted On: 01 AUG 2025 4:52PM by PIB Delhi

समुद्री भारत दृष्टिकोण 2030 में चेन्नई-कामराजर-कुड्डालोर क्लस्टर को वर्ष 2047 तक पूर्वी तट पर विशाल पत्तन बनाने की परिकल्पना की गई है। इस क्लस्टर का लक्ष्य वर्ष 2047 तक प्रति वर्ष 300 मिलियन टन से अधिक कार्गो हैंडलिंग क्षमता हासिल करना है।

सागरमाला कार्यक्रम के पत्तन आधुनिकीकरण स्तंभ के अंतर्गत 2,91,279 करोड़ रुपये की लागत से कुल 234 परियोजनाएं कार्यान्वयन के लिए शुरू की गई हैं और 234 परियोजनाओं में से 32,654 करोड़ रुपये की लागत की 104 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 74,725 करोड़ रुपये की लागत की 55 परियोजनाएं कार्यान्वयन के अधीन हैं।

सरकार की प्रमुख पहलों में चेन्नई, एन्नोर (कामराजार) और तूतीकोरिन (वीओ चिदंबरनार) पत्तनों का आधुनिकीकरण और रेल एवं सड़क संपर्क जैसे बुनियादी ढाँचे में निवेश सम्मिलित है। इसके अलावा, रणनीतिक स्थान, गहरे-ड्राफ्ट पत्तन और नीतिगत समर्थन का उद्देश्य तमिलनाडु को एशिया में एक प्रमुख सामुद्रिक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

केंद्रीय पत्तन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह जानकारी लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/एके/केसी/एजे


(Release ID: 2151488)
Read this release in: English , Urdu