कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
संसद प्रश्न: मिशन कर्मयोगी
Posted On:
31 JUL 2025 7:53PM by PIB Delhi
सभी मंत्रालयों द्वारा मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया है। भारत सरकार के सभी मंत्रालय/विभाग आईजीओटी -कर्मयोगी डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर शामिल हो गए हैं। आईजीओटी पोर्टल कर्मचारियों को उनके संबंधित मंत्रालयों/विभागों की क्षमता निर्माण योजनाओं के अनुसार योग्यता-संचालित व भूमिका-आधारित क्षमता निर्माण प्रदान करता है।
दिनांक 21.07.2025 तक 1.26 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता आईजीओटी-कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें केंद्र सरकार के 41 लाख और राज्यों के 85 लाख उपयोगकर्ता शामिल हैं। इस पोर्टल पर 3000 से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें 3.8 करोड़ से अधिक पाठ्यक्रम पूर्ण हो चुके हैं और प्रमुख कार्यात्मक, व्यवहारिक तथा डोमेन दक्षताएं शामिल हैं।
आईजीओटी पोर्टल के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को सरकार की सभी प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण गतिविधियों के साथ एकीकृत किया गया है, जिसमें इंडक्शन ट्रेनिंग, मिड-कैरियर प्रशिक्षण व इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। डिजिटल लर्निंग फ्रेमवर्क का उपयोग बड़े पैमाने पर सरकारी कर्मचारियों को भूमिका-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने तथा सही दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान से लैस भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवकों को तैयार करने के उद्देश्य से किया जाएगा।
इस विभाग ने प्रमुख निष्पादन संकेतकों (केपीआई) पर सभी हितधारकों के प्रदर्शन की निगरानी और मूल्यांकन को सक्षम करने के लिए निगरानी और मूल्यांकन ढांचे को अधिसूचित किया है। यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 24 जुलाई 2025 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
****
पीके/एके/केसी/एनके
(Release ID: 2151157)