कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीपीजीआरएएमएस के अंतर्गत शिकायतों का निवारण

Posted On: 31 JUL 2025 7:16PM by PIB Delhi

सीपीजीआरएएमएस में 1.4.2025 से 24.7.2025 तक की अवधि में, केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से संबंधित कुल 6,60,091 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4,47,431 शिकायतों का निवारण 30 दिनों के भीतर किया गया, जिनका औसत निवारण समय 16 दिन रहा। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग शिकायतों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए सभी मंत्रालयों/विभागों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित करता है।  नागरिक संतुष्टि का स्वतंत्र रूप से आकलन करने के लिए, जुलाई 2022 से फीडबैक कॉल सेंटर चालू है।

यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी।

******

पीके/एके/केसी/पीके


(Release ID: 2151105)
Read this release in: English