जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनजातीय युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार

Posted On: 31 JUL 2025 4:56PM by PIB Delhi

केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा में श्री राम शिरोमणि वर्मा के एक अतारांकित प्रश्न के उत्तर में बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय जनजातीय आबादी में आजीविका के अवसरों और उद्यमिता को सुगम बनाने और बढ़ावा देने के लिए जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (ट्राईफेड) के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन योजना लागू करता है। अब तक, ट्राईफेड ने देश भर में 12,37,282 सदस्यों को जोड़ते हुए 4105 वीडीवीके स्वीकृत किए हैं। उत्तर प्रदेश में 25 वीडीवीके स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 7328 लाभार्थी शामिल हैं।

पीएमजेवीएम के अंतर्गत ट्राइफेड जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करने हेतु जनजातीय कारीगरों का पैनल बनाने, उनसे विभिन्न जनजातीय उत्पादों की खरीद करने तथा प्राथमिक और द्वितीयक स्तर के प्रसंस्करण की सुविधा के लिए टूलकिट, मशीनरी और प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे जनजातीय कारीगरों के लिए बैकवर्ड लिंकेजेज़ को मजबूत किया जा सके। यह अपने ट्राइब्स इंडिया आउटलेट्स, अमेज़न, ओएनडीसी, फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों और आदि महोत्सव, आदि बाज़ार जैसी प्रदर्शनियों के ज़रिये जनजातीय उत्पादों का खुदरा विपणन करता है, जिससे खुले बाजार के लिए फॉरवर्ड लिंकेजेज़ प्रदान किया जा सके। इन गतिविधियों के हिस्से के रूप में ट्राइफेड ने बलरामपुर जिले में थारू जनजाति से संबंधित एक आपूर्तिकर्ता को 10 परिवारों के साथ जनजातीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए सूचीबद्ध किया है।

***

पीके/एके/केसी/आईएम/एसके


(Release ID: 2151032)
Read this release in: English , Urdu