वित्त मंत्रालय
जून 2025 (वित्त वर्ष 2025-26) तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा
Posted On:
31 JUL 2025 6:24PM by PIB Delhi
भारत सरकार के जून, 2025 तक के मासिक खातों को समेकित कर दिया गया है और रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं। इसके मुख्य अंश नीचे दिए गए हैं: -
भारत सरकार को जून 2025 तक 9,41,395 करोड़ रुपए (कुल प्राप्तियों के संगत बजट अनुमान 2025-26 का 26.9%) प्राप्त हुए हैं, जिसमें 5,40,316 करोड़ रुपए कर राजस्व (केंद्र को शुद्ध), 3,73,061 करोड़ रुपए गैर-कर राजस्व और 28,018 करोड़ रुपए की गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियाँ शामिल हैं। इस अवधि में भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को 3,26,941 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 47,439 करोड़ रुपए अधिक है।
भारत सरकार का कुल व्यय 12,22,127 करोड़ रुपए (तत्कालीन बजट अनुमान 2025-26 का 24.1%) है, जिसमें से 9,46,995 करोड़ रुपए राजस्व खाते में और 2,75,132 करोड़ रुपए पूंजी खाते में हैं। कुल राजस्व व्यय में से 3,86,037 करोड़ रुपए ब्याज भुगतान के लिए और 83,554 करोड़ रुपए मुख्य सब्सिडी के लिए हैं।
***
पीके/एके/केसी/एनएस
(Release ID: 2151026)