पर्यटन मंत्रालय
एमडीए योजना के तहत पर्यटन को प्रोत्साहन
Posted On:
31 JUL 2025 4:16PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय, विपणन विकास सहायता (एमडीए) योजना के अंतर्गत, विदेशी बाज़ारों से देश में पर्यटन के प्रचार और विपणन हेतु देश भर के अनुमोदित पर्यटन सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। उद्योग की उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप इस योजना की समीक्षा की जा रही है।
पर्यटन मंत्रालय, देश के विभिन्न भारतीय पर्यटन उत्पादों और स्थलों को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटन उत्पादक बाजारों में भारत को एक समग्र गंतव्य के रूप में प्रोत्साहित करता है। विदेशी बाजारों में 'अतुल्य भारत' ब्रांड की दृश्यता बढ़ाने के लिए, मंत्रालय ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय यात्रा व्यापार प्रदर्शनियों, मेलों और आयोजनों में भाग लिया है। 2024-25 में, पर्यटन मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात में अरेबियन ट्रैवल मार्ट, जर्मनी में आई.एम.ई.एक्स., थाईलैंड में पैसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पी.ए.टी.ए.) ट्रैवल मार्ट, यूनाइटेड किंगडम में वर्ल्ड टूरिज्म मार्ट, जर्मनी में इंटरनेशनेल टूरिज्म बोर्स और स्पेन में फेरिया इंटरनेशनल डी टूरिज्मो (एफ.आई.टी.यू.आर.) सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय व्यापार आयोजनों में भाग लिया है।
पिछले तीन वर्षों के दौरान भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों (एफटीवी) का राज्यवार और संघ राज्य क्षेत्रवार ब्यौरा संलग्नक में देखा जा सकता है।
पिछले तीन वर्षों के दौरान एमडीए योजना के अंतर्गत किसी भी राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासन को कोई वित्तीय सहायता नहीं दी गई है।
यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी है।
****
संलग्नक
2022, 2023 और 2024 के दौरान भारत में विदेशी पर्यटकों की यात्राओं (एफटीवी) का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार डेटा नीचे दिया गया है:
क्र. सं.
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
2022
|
2023
|
2024 (पी)
|
1
|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
|
4,461
|
9,025
|
11,497
|
2
|
आंध्र प्रदेश
|
1,65,845
|
60,426
|
2,62,431
|
3
|
अरुणाचल प्रदेश ($)
|
1,055
|
3,816
|
4,210
|
4
|
असम
|
9,001
|
23,818
|
27,170
|
5
|
बिहार
|
86,829
|
5,46,576
|
7,36,720
|
6
|
चंडीगढ़
|
28,439
|
31,498
|
39,058
|
7
|
छत्तीसगढ
|
238
|
953
|
3,485
|
8
|
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
|
1,791
|
4,049
|
2,626
|
9
|
दिल्ली*
|
8,15,713
|
18,28,116
|
19,99,410
|
10
|
गोवा
|
1,74,799
|
4,52,692
|
4,67,911
|
11
|
गुजरात
|
17,77,215
|
28,06,871
|
22,74,477
|
12
|
हरयाणा
|
2,439
|
1,346
|
1,265
|
13
|
हिमाचल प्रदेश
|
29,333
|
62,806
|
82,765
|
14
|
जम्मू और कश्मीर
|
19,985
|
55,337
|
65,452
|
15
|
झारखंड
|
1,92,319
|
1,89,261
|
45,273
|
16
|
कर्नाटक
|
1,28,520
|
4,09,333
|
4,85,204
|
17
|
केरल
|
3,45,549
|
6,49,057
|
7,38,374
|
18
|
लद्दाख ($)
|
21,259
|
36,315
|
39,704
|
19
|
लक्षद्वीप
|
125
|
755
|
898
|
20
|
मध्य प्रदेश
|
2,04,454
|
1,82,685
|
1,67,535
|
21
|
महाराष्ट्र*
|
15,11,623
|
33,87,739
|
37,05,170
|
22
|
मणिपुर
|
3,908
|
3,668
|
2,518
|
23
|
मेघालय
|
7,774
|
19,973
|
20,023
|
24
|
मिजोरम ($)
|
2,611
|
3,884
|
5,911
|
25
|
नगालैंड
|
2,923
|
4,725
|
5,623
|
26
|
ओडिशा
|
22,121
|
45,173
|
53,392
|
27
|
पुदुचेरी
|
एस862
|
31,214
|
17,819
|
28
|
पंजाब
|
3,29,458
|
7,41,734
|
5,41,784
|
29
|
राजस्थान
|
3,96,684
|
16,99,869
|
20,72,407
|
30
|
सिक्किम
|
68,645
|
93,908
|
84,820
|
31
|
तमिलनाडु
|
4,07,126
|
11,74,899
|
11,61,302
|
32
|
तेलंगाना
|
68,401
|
1,60,912
|
1,55,313
|
33
|
त्रिपुरा
|
8,493
|
66,708
|
1,02,624
|
34
|
उतार प्रदेश
|
6,48,986
|
16,01,503
|
23,64,996
|
35
|
उत्तराखंड ($)
|
61,561
|
1,48,412
|
1,76,408
|
36
|
पश्चिम बंगाल
|
10,37,017
|
27,06,942
|
31,24,462
|
|
कुल योग
|
85,87,562
|
1,92,45,998
|
2,10,50,037
|
स्रोत: राज्य/संघ राज्य क्षेत्र पर्यटन विभाग
*: अनुमानित डेटा
$: संशोधित आंकड़ा
(पी): अनंतिम
*****
पीके/एके/केसी/एसजी/डीए
(Release ID: 2151018)
|