पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

चलो भारत वैश्विक प्रवासी अभियान

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2025 4:17PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय द्वारा "चलो इंडिया" पहल की शुरुआत की गई थी ताकि प्रवासी भारतीय अपने गैर-भारतीय मित्रों को हर साल भारत आने के लिए प्रोत्साहित करके अतुल्य भारत के राजदूत बन सकें। इस पहल के तहत अब तक 30 ई- पर्यटक वीज़ा जारी किए जा चुके हैं।

इस पहल का उद्देश्य देश के कम प्रसिद्ध स्थल और सांस्कृतिक विरासत स्थलों सहित पर्यटन स्थल और उत्पादों को बढ़ावा देना है ताकि वैश्विक पर्यटन बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके। पर्यटन मंत्रालय देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों, यात्रा व्यापार उद्योग और राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के सहयोग से संभावित विदेशी बाजारों में पर्यटन संवर्धन गतिविधियाँ संचालित करता है।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

*****

पीके/ एके / केसी/ जेएस


(रिलीज़ आईडी: 2150933) आगंतुक पटल : 31
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu