प्रविष्टि तिथि:
31 JUL 2025 4:16PM by PIB Delhi
"सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण" (सीबीएसपी) योजना के अंतर्गत, पर्यटन मंत्रालय शहरी, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों सहित देश भर में पर्यटन हितधारकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। इन प्रशिक्षणों के परिणामस्वरूप प्लेसमेंट, स्व-रोज़गार के अवसर प्राप्त होते हैं साथ ही कई प्रशिक्षु डिप्लोमा और डिग्री जैसे उच्च शिक्षा का विकल्प भी चुनते हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 5.54 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और 59210 लोगों को प्लेसमेंट मिल चुका है।
सभी सरकारी और सूचीबद्ध संस्थान प्रशिक्षण आयोजित करने से पहले विभिन्न माध्यमों से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विज्ञापन करते हैं, जिससे आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं और युवाओं सहित विभिन्न प्रकार के उम्मीदवारों तक पहुँचना आसान हो जाता है।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
******
पीके/ एके / केसी/ जेएस