पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और सतत पर्यटन

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2025 4:13PM by PIB Delhi

सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत स्थलों सहित पर्यटन स्थलों का विकास, प्रचार, प्रबंधन और रखरखाव मुख्य रूप से राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों की ज़िम्मेदारी है।

पर्यटन मंत्रालय ने देश में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों एवं पर्यटन व्यवसायों को सतत पर्यटन प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सतत पर्यटन के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति तैयार की है और "ट्रैवल फॉर लाइफ" कार्यक्रम शुरू किया है।

मंत्रालय की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना, पर्यटन और गंतव्य- केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए सतत और उत्तरदायी स्थलों के विकास के उद्देश्य से शुरू की गई है।

मंत्रालय, 'स्वदेश दर्शन', 'तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान पर राष्ट्रीय मिशन (प्रशाद)' और 'पर्यटन अवसंरचना विकास के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सहायता' योजनाओं के अंतर्गत राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों/ केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करके विरासत पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहा है ताकि आगंतुकों को एक समृद्ध पर्यटन अनुभव प्रदान किया जा सके और पर्यटन संबंधी अवसंरचना और सुविधाओं का विकास किया जा सके।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

****

पीके/ एके / केसी/ जेएस


(रिलीज़ आईडी: 2150927) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu