रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी जापान की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए

Posted On: 29 JUL 2025 5:13PM by PIB Delhi

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 30 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक जापान की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए हैं। यह यात्रा भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय रक्षा सम्बंधों को मजबूत करने के चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है। यह समुद्री सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए 'विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी' को गहरा करने के उद्देश्य के अनुरूप है।

इस यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख का रक्षा मंत्री श्री नाकातानी जनरल, रक्षा उप मंत्री मसुदा काजुओ सहित वरिष्ठ जापानी सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करने और जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल सैतो अकीरा के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है।

चर्चा में रक्षा सहयोग के व्यापक क्षेत्रों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। चर्चा में समुद्री सुरक्षा, तकनीकी सहयोग और नौसैनिक तालमेल व अंतर-संचालन को मज़बूत करने के नए अवसरों की पहचान पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा। नौसेना प्रमुख जेएमएसडीएफ इकाइयों का भी दौरा करेंगे और फुनाकोशी जेएमएसडीएफ बेस पर आत्मरक्षा बेड़े के कमांडर-इन-चीफ के साथ बातचीत करेंगे।

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की जापान यात्रा मैत्री और रक्षा सहयोग के बंधनों को और प्रगाढ़ करेगी। इससे साझा सामरिक और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा। यह यात्रा समय पर खरी उतरी भारत-जापान मैत्री की पुष्टि करती है। भारत-जापान मैत्री पारस्परिक सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए एक साझा दृष्टिकोण पर आधारित है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/TheChiefoftheNavalStaffJE5H.jpeg

****

पीके/एके/केसी/वीके/एसवी


(Release ID: 2150006)
Read this release in: English , Urdu