कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
आत्मनिर्भर ऑयल सीड्स अभियान
Posted On:
29 JUL 2025 4:05PM by PIB Delhi
सरकार घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (एनएमईओ-ओएस) को क्रियान्वित कर रही है। एनएमईओ- ओएस का उद्देश्य प्राथमिक तिलहन फसलों जैसे रेपसीड और सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, नाइजर, अलसी और अरंडी के उत्पादन को बढ़ाना है और साथ ही कपास, नारियल, चावल की भूसी के साथ-साथ वृक्ष-जनित तिलहन (टीबीओ) जैसे द्वितीयक स्रोतों से खाद्य तेल के संग्रह और निष्कर्षण दक्षता को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) पोर्टल के अनुसार, बीमा के अंतर्गत कवर की गई तिलहन फसलें अनुलग्नक में दी गई हैं।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), देश के विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के सहयोग से, नौ तिलहन फसलों की स्थान-विशिष्ट उच्च उपज देने वाली किस्मों और उनसे संबंधित उन्नत कृषि तकनीकों (पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज़) सहित विकसित करने हेतु पाँच बहु-विषयक अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाएं (एआईसीआरपी) क्रियान्वित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, आईसीएआर तिलहन की उच्च उपज देने वाली जलवायु अनुकूल किस्मों के विकास के लिए संकर विकास और जीन संपादन पर दो प्रमुख अनुसंधान परियोजनाएं भी क्रियान्वित कर रहा है।
परिणामस्वरूप, पिछले 11 वर्षों (2014-2025) के दौरान देश में वाणिज्यिक खेती के लिए नौ वार्षिक तिलहनों की 432 उच्च उपज वाली किस्मों/संकरों को अधिसूचित किया गया, जिनमें रेपसीड-सरसों की 104, सोयाबीन की 95, मूंगफली की 69, अलसी की 53, तिल की 34, कुसुम की 25, सूरजमुखी की 24, अरंडी की 15 और नाइजर की 13 किस्में शामिल हैं। किस्म प्रतिस्थापन दर (वीआरआर) और बीज प्रतिस्थापन दर (एसआरआर) को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नव विकसित उच्च उपज देने वाली किस्मों की आनुवंशिक क्षमता का उपयोग घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जा सके।
पिछले पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान, विभिन्न तिलहनों की इंडेंटेड किस्मों के लगभग 1,53,704 क्विंटल प्रजनक बीज का उत्पादन किया गया और किसानों के लिए प्रमाणित गुणवत्ता वाले बीज में रूपांतरण के लिए सार्वजनिक/निजी बीज एजेंसियों को आपूर्ति की गई। आईसीएआर तिलहनों पर जिला स्तरीय बीज केंद्रों के माध्यम से किसानों के लिए तिलहनों के गुणवत्ता प्रमाणित/सत्य लेबल वाले बीजों की उपलब्धता बढ़ाने में भी लगा हुआ है।
एनएमईओ- ओएस के अंतर्गत, देश भर में 600 से अधिक मूल्य श्रृंखला क्लस्टरों की पहचान की गई है, जो सालाना 10 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को कवर करते हैं। इन क्लस्टरों का प्रबंधन मूल्य श्रृंखला भागीदारों (वीसीपी) द्वारा किया जाता है, जिनमें किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और सहकारी समितियाँ शामिल हैं। इन क्लस्टरों के किसानों को निःशुल्क उच्च-गुणवत्ता वाले बीज, उत्तम कृषि पद्धतियों (जीएपी) का प्रशिक्षण और मौसम एवं कीट प्रबंधन पर परामर्श सेवाएँ मिल रही हैं। इसके अलावा, यह मिशन तिलहन संग्रहण, तेल निष्कर्षण और पुनर्प्राप्ति की दक्षता बढ़ाने के लिए कटाई-पश्चात बुनियादी ढाँचे की स्थापना हेतु सहायता प्रदान करता है।
यह मिशन, तिलहन की खेती में नवीनतम उच्च उपज देने वाली किस्मों और उन्नत तकनीकों के बारे में किसानों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रदर्शनों, जैसे कि आईसीएआर द्वारा अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) द्वारा क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन और राज्य कृषि विभागों द्वारा ब्लॉक प्रदर्शन का समर्थन करता है। इसके अतिरिक्त, खाद्य तेलों के लिए अनुशंसित आहार संबंधी दिशानिर्देशों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) अभियान चलाया जा रहा है, जिससे देश भर में स्वस्थ उपभोग पैटर्न को बढ़ावा मिलेगा।
अनुलग्नक
पीएमएफबीवाई के तहत 2024-25 में अधिसूचित तिलहन फसलों का विवरण
क्रम संख्या
|
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
|
पीएमएफबीवाई के तहत 2024-25 में अधिसूचित तिलहन फसलें
|
खरीफ
|
रबी
|
1
|
आंध्र प्रदेश
|
मूंगफली (Pea Nut),
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
तिल (Gingelly/Til)/ Sesamum
|
तिल (Gingelly/Til)/Sesamum
|
|
सूरजमुखी (Suryamukhi)
|
2
|
असम
|
|
सरसों
|
3
|
छत्तीसगढ़
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
अलसी
|
सोयाबीन (Bhat)
|
सरसों
|
4
|
हरियाणा
|
|
सरसों
|
|
सूरजमुखी (Suryamukhi)
|
5
|
जम्मू और कश्मीर
|
|
सरसों
|
6
|
झारखंड
|
|
सरसों
|
7
|
कर्नाटक
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
कुसुम
|
तिल (Gingelly/Til)/ Sesamum
|
सूरजमुखी
|
सोयाबीन (Bhat)
|
|
सूरजमुखी
|
|
8
|
केरल
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
तिल (Gingelly/Til)/ Sesamum
|
तिल (Gingelly/Til)/ Sesamum
|
|
सोयाबीन (Bhat)
|
9
|
मध्य प्रदेश
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
अलसी
|
तिल (Gingelly/Til)/Sesamum
|
सरसों
|
सोयाबीन (Bhat)
|
|
10
|
महाराष्ट्र
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
मूंगफली (Pea Nut) - Summer
|
नाइजर (रामतिल)
|
|
तिल (Gingelly/Til)/ Sesamum
|
|
सोयाबीन (Bhat)
|
|
11
|
ओडिशा
|
मूंगफली (Pea Nut) - IR
|
मूंगफली (Pea Nut) - Summer IR
|
मूंगफली (Pea Nut) - RF
|
सरसों
|
|
सूरजमुखी (Suryamukhi) - IR
|
12
|
पुडुचेरी
|
|
मूंगफली (Pea Nut) - IR
|
13
|
राजस्थान
|
कास्टर (रेहरी, रेंडी, अरंडी)
|
सरसों
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
Rocket Salad (तारामीरा)
|
तिल (Gingelly/Til)/Sesamum
|
|
सोयाबीन (Bhat)
|
|
14
|
सिक्किम
|
सोयाबीन (Bhat)
|
सरसों
|
15
|
तमिलनाडु
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
तिल (Gingelly/Til)/Sesamum
|
तिल (Gingelly/ Til)/ Sesamum
|
|
सूरजमुखी (Suryamukhi)
|
16
|
उत्तर प्रदेश
|
मूंगफली (Pea Nut)
|
अलसी
|
तिल (Gingelly/Til)/Sesamum
|
सरसों
|
सोयाबीन (Bhat)
|
|
यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
*****
पीके/एके/केसी/डीवी
(Release ID: 2149810)