|
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
डे केयर कैंसर केन्द्रों के बारे में नवीनतम जानकारी
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश भर में 200 से अधिक डे केयर कैंसर केन्द्रों की स्थापना को मंजूरी
प्रविष्टि तिथि:
25 JUL 2025 3:49PM by PIB Delhi
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए, देश भर में 200 से अधिक डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) की स्थापना को मंजूरी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत डीसीसीसी की सूची अनुलग्नक में संलग्न है।
जिला अस्पतालों में स्थान और कर्मचारियों तथा सामान की उपलब्धता के अनुसार डीसीसीसी स्थापित किए जाएँगे; हालाँकि, व्यवहार्यता और राज्य के प्रस्तावों के आधार पर, डीसीसीसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में भी स्थापित किए जा सकते हैं। डीसीसीसी की स्थापना की प्रति इकाई लागत उस सुविधा की आवश्यकता और कमियों के अनुसार 1.49 करोड़ रुपये तक हो सकती है। निधि की आवश्यकता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के राज्य के वित्तीय संसाधनों (आरई) द्वारा पूरी की जाएगी और राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों का अनुपात एनएचएम के मानदंडों के अनुसार होगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के कैंसर रजिस्ट्री डेटा का उपयोग करके एक राष्ट्रीय गैप विश्लेषण किया और केन्द्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणा के अनुसार, राज्यों के परामर्श से डे केयर कैंसर केन्द्रों (डीसीसीसी) की स्थापना की योजना बनाई। उच्च बोझ वाले जिलों को प्राथमिकता दी गई, राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने तथा दोहराव से बचने के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम समन्वय समिति (एनपीसीसी) द्वारा उन्हें अंतिम रूप दिया गया।
केन्द्रीय बजट 2025-26 की घोषणा के अनुसार, सरकार अगले 3 वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रही है।
अनुलग्नक
|
क्रम सं.
|
राज्य का नाम
|
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत डीसीसीसी
|
|
1.
|
बिहार
|
सारण, वैशाली, मधुबनी, कटिहार, गोपालगंज, सीतामढी़, सुपौल, अररिया, रोहतास, सहरसा, बांका, नवादा, मुंगेर (मोंगहिर), खगड़िया, औरंगाबाद - बीएच, जमुई, बक्सर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा और शिवहर
|
|
2.
|
आंध्र प्रदेश
|
अनंतपुर, कुरनूल, प्रकाशम, कृष्णा, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर कोनासीमा, पूर्वी गोदावरी, अल्लूरी सीतारमा राजू, नंद्याल, विजयनगरम, अन्नामय्या, पलनाडु, काकीनाडा, बापटला और एनटीआर
|
|
3.
|
कर्नाटक
|
बेंगलुरु (बैंगलोर), कोलार, दक्षिण कन्नड़, मैसूरू (मैसूर), रामनगर, बेंगलुरु (बैंगलोर) ग्रामीण, चित्रदुर्ग, बल्लारी (बेल्लारी), दावणगेरे, बगलकोट, धारवाड़, हावेरी, तुमकुरु, उडुपी, विजयनगर और विजयपुरा
|
|
4.
|
राजस्थान
|
कोटपुतली-बहरोड़, डीडवाना कुचामन, खैरथल-तिजारा, बलोतरा, ब्यावर, डीग, फलोदी और सलूम्बर
|
|
5.
|
पंजाब
|
लुधियाना, पटियाला, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर और संगरूर
|
|
6.
|
मेघालय
|
पश्चिम जयंतिया हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स और पश्चिम खासी हिल्स
|
|
7.
|
असम
|
करीमगंज, हैलाकांडी, मारीगांव, होजई, बक्सा, बोंगाईगांव, उदगलगिरि, धेमाजी और चिरांग
|
|
8.
|
त्रिपुरा
|
उत्तरी त्रिपुरा, गोमती और धलाई
|
|
9.
|
दादरा नगर हवेली, दमन और दीव
|
दमन, दादरा और नगर हवेली
|
|
10.
|
दिल्ली
|
पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (दक्षिण दिल्ली) और राव तुलाराम अस्पताल (दक्षिण पश्चिम दिल्ली)
|
|
11.
|
लद्दाख
|
लेह और कारगिल
|
|
12.
|
लक्षद्वीप
|
लक्षद्वीप
|
|
13.
|
झारखंड
|
बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, पूर्वी सिंगभूम, गोड्डा, हज़ारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदग्गा, पाकुड़, पलामू, रांची, सरायकेला और सिमडेगा
|
|
14.
|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
|
उत्तर और मध्य अंडमान
|
|
15.
|
अरूणाचल प्रदेश
|
निचला सुबनसिरी, पश्चिमी सियांग, पूर्वी सियांग, पूर्वी कामेंग, पश्चिमी कामेंग, लोहित और तिराप
|
|
16.
|
छत्तीसगढ़
|
महासमुंद, कोंडागांव, सुकमा और गौरेला पेंड्रा मरवाही
|
|
17.
|
गुजरात
|
राजकोट, भावनगर, बनासकांठा, साबरकांठा (हिम्मतनगर), सुरेन्द्रनगर, दाहोद और वलसाड़
|
|
18.
|
हरियाणा
|
गुड़गांव, जिंद, सिरसा, पानीपत और रेवाड़ी
|
|
19.
|
जम्मू और कश्मीर
|
जम्मू, शोपियां, रियासी, सांबा, रामबन और किश्तवाड़
|
|
20.
|
केरल
|
तिरुवनंतपुरम और पथनमथिट्टा
|
|
21.
|
मणिपुर
|
इम्फाल पूर्व, काकचिंग और जिरीबाम
|
|
22.
|
मिजोरम
|
आइजोल, चम्फाई और लॉन्गत्लाई
|
|
23.
|
नगालैंड
|
फेक, वोखा, मोन और तुएसांग
|
|
24.
|
पुदुच्चेरी
|
इंदिरा गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल और इंदिरा गांधी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान, कराईकल
|
|
25.
|
सिक्किम
|
दक्षिण सिक्किम
|
|
26.
|
तेलंगाना
|
रंगारेड्डी, नलगोंडा, खम्मम, महबूबनगर, निज़ामाबाद, मेदक, मेडचल, आदिलाबाद, संगारेड्डी, सूर्यापेट, महबूबाबाद, भद्राद्रिकोठागुडेम, नागरकर्नूल, सिद्दीपेट, कामारेड्डी, विकाराबाद, वानापर्थी, जोगुलम्बागडवाल, जनगांव, मनचेरियल, निर्मल, जगतियाल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपलपल्ली, नारायणपेट, कोमाराम भीम आसिफाबाद और मुलुगु
|
|
27.
|
उत्तर प्रदेश
|
मुरादाबाद, बरेली, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, झाँसी, बिजनौर, जालौन, प्रतापगढ़ - यूपी, उन्नाव, बुलन्दशहर, सुल्तानपुर, फ़तेहपुर, फ़िरोज़ाबाद, मुज़फ्फरनगर, रामपुर, कुशीनगर (पडरौना), इटावा, गाजियाबाद, लखीमपुर (खीरी), कानपुर देहात, शाहजहाँपुर, बदायूँ, देवरिया, एटा, हरदोई, मैनपुरी, रायबरेली, कन्नौज, औरैया, आज़मगढ़, मथुरा, गोंडा, कौशांबी, बांदा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद,सीतापुर, पीलीभीत, बस्ती, हाथरस, जौनपुर,
महाराजगंज, ललितपुर, अमरोहा (जेपी नगर),अम्बेडकरनगर, सिद्धार्थनगर,बाराबंकी, बहराइच, संत कबीर नगर, संभल (भीमनगर),मिर्जापुर,महोबा,बलिया,चित्रकूट,अमेठी (छत्रपति साहूजी महाराज नगर), संत रविदास नगर, हमीरपुर-यूपी, गाजीपुर, बागपत, मऊ, बलरामपुर-यूपी, शामली (प्रबुद्धनगर),सोनभद्र,हापुड़ (पंचशीलनगर),श्रावस्ती,चंदौली और कांशीराम नगर (कासगंज)
|
|
28.
|
पश्चिम बंगाल
|
मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24-परगना, पश्चिम मेदिनीपुर (पश्चिम मेदिनीपुर), मालदा, पूर्व बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और नंदीग्राम
|
|
29.
|
महाराष्ट्र
|
अहिल्या नगर, अकोला, औरंगाबाद - एमएच, जलगांव, बीड, भंडारा, बुलढाणा, धुले, गोंडिया, हिंगोली, जालना, कोल्हापुर, सोलापुर, धाराशिव, लातूर, वर्धा, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, परभणी, पालघर, ठाणे, रायगढ़ - एमएच, सांगली, वाशिम और यवतमाल
|
|
30.
|
हिमाचल प्रदेश
|
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, खनेरी (रामपुर), नादौन, रोहड़ू, सरकाघाट, पौंटा साहिब और नूरपुर
|
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
एमजी/एके/केसी/केपी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2148573)
|