रक्षा मंत्रालय
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंधो को गहरा करने और समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज वियतनाम के डा नांग पहुंचे
प्रविष्टि तिथि:
25 JUL 2025 6:28PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना के दक्षिण पूर्व एशिया में चल रहे ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट के एक अंग के रूप में पूर्वी बेड़े के भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन, रियर एडमिरल सुशील मेनन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट (एफओसीईएफ) की कमान में, 24 जुलाई 2025 को वियतनाम के डा नांग में टिएन सा पोर्ट पहुंचे। जहाजों का वियतनाम पीपुल्स नेवी (वीपीएन) और वियतनाम की पीपुल्स कमेटी ने समारोहपूर्वक स्वागत किया, जो भारत-वियतनाम के गर्मजोशी भरे और बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाता है।
इस यात्रा के दौरान, रियर एडमिरल सुशील मेनन, सैन्य क्षेत्र 5, वियतनाम पीपुल्स आर्मी, डा नांग पीपुल्स कमेटी और नौसेना क्षेत्र 3 वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। ये मुलाकातें समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और विशेष रूप से नौसेना क्षेत्र में रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेंगी।
दोनों नौसेनाओं के कर्मी प्रोफेशनल बातचीत के व्यापक दायरे में भाग लेंगे, जिसमें परिचालन योजना चर्चा और जहाजों पर ब्रीफिंग शामिल हैं, जिनका उद्देश्य अंतर-संचालनीयता और आपसी समझ को मजबूत करना है। इसके अतिरिक्त, इस यात्रा में कई सामुदायिक और सांस्कृतिक आउटरीच गतिविधियाँ, दोस्ताना खेल प्रतियोगिताएँ और निर्देशित जहाज पर्यटन भी शामिल होंगे।
यह तैनाती भारत के 'महासागर' विजन के अनुरूप है और पसंदीदा भागीदार बनने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। वियतनाम की यह यात्रा भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत में नियम-आधारित, समावेशी समुद्री व्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक और मील का पत्थर साबित होगी।
(2)XOZY.jpeg)
(2)EDIN.jpeg)
(1)A58D.jpeg)
***
एमजी / एके / केसी/ एसके / डीए
(रिलीज़ आईडी: 2148561)
आगंतुक पटल : 18