जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनजातीय सशक्तिकरण के लिए छात्रवृत्ति

Posted On: 23 JUL 2025 4:17PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने राज्यसभा में डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे और श्री मिथलेश कुमार के अतारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए एक लिखित उत्तर में बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय अनुसूचित जनजाति आबादी के बीच बुनियादी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने और जनजातीय समुदायों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए , निम्नलिखित छात्रवृत्ति योजनाएं लागू कर रहा है:-

i) अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 9 और 10 )

ii) अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा ग्यारहवीं और उससे ऊपर)

iii) अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हेतु राष्ट्रीय फैलोशिप

iv) अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा हेतु राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (उच्च श्रेणी)

v) अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति।

(ख) वित्त वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जनजाति के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी कुल राशि निम्नानुसार है:-

योजना का नाम

जारी धनराशि (वित्त वर्ष 2024-25)

अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति

163.69 करोड़ रुपये

अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति

2598.34 करोड़ रुपये

 

(ग) और (घ) जनजातीय कार्य मंत्रालय अनुसूचित जनजाति के छात्रों को विदेशी छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति योजना लागू कर रहा है। राष्ट्रीय प्रवासी छात्रवृत्ति का विवरण https://tribal.nic.in/ScholarshiP.aspx और https://tribal.nic.in/downloads/guidelines/NOS/RevisedGuidelinesNOS07102022.pdf  पर उपलब्ध है ।

***

एमजी/आरपी/केसी/एसके


(Release ID: 2147404)
Read this release in: English , Urdu