जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'आदि शपथ': जनजातीय कार्य मंत्रालय जनजातीय खुशहाली एवं विकास के लिए साझेदारी को आकार देने हेतु हितधारकों को एक साथ लाता है

Posted On: 21 JUL 2025 7:05PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य मंत्रालय (एमओटीए) ने आज आदि शपथ के दिल्ली चैप्टर का आयोजन किया, जो देश भर के जनजातीय लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए कार्यरत हितधारकों के साथ एक आधे दिन का संवाद सत्र था। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों, दानदाता संगठनों और फाउंडेशनों सहित 20 से अधिक भागीदारों ने भाग लिया।

यह जनजातीय क्षेत्रों में ध्यान तथा निवेश को अधिकतम करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा व्यापक जनभागीदारी हेतु किए गए प्रयासों के एक भाग के रूप में आयोजित किया गया था। इसमें जनजातीय लोगों की आकांक्षाओं के साथ उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) दाताओं, स्वयंसेवी संगठनों, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंसियों के साथ जुड़ना शामिल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DP67.jpg

इस सत्र में जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न भागीदारों द्वारा चल रही परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया और जनजातीय लोगों के कल्याण के लिए सहयोगात्मक दृष्टिकोण की भूमिका पर ज़ोर दिया गया। इस सत्र में चल रही परियोजनाओं को प्रदर्शित करने और संगठित तरीके से अधिक अवसर प्रस्तुत करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर के मंच के निर्माण की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0027ZAC.jpg

उद्योग प्रतिनिधियों ने मंत्रालय के साथ सहयोग करने और अपनी चल रही परियोजनाओं का दायरा राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाने के लिए उत्साह व्यक्त किया। स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों को सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003FKUQ.jpg

बैठक में जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव और एनएसटीएफडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री टी. रूमुआन पैते और जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अनंत प्रकाश पांडे सहित मंत्रालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ऑयल इंडिया, हुडको, गेल, टाटा ट्रस्ट, गेट्स फाउंडेशन, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन, एचसीएल टेक्नोलॉजी, भारती एयरटेल आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

****

एमजी/केसी/एसजी


(Release ID: 2146654)
Read this release in: English , Urdu