संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों का सांस्कृतिक पुनरुद्धार और विरासत संरक्षण

Posted On: 21 JUL 2025 4:57PM by PIB Delhi

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के स्वामित्व वाली भूमि पर स्थित निम्नलिखित स्मारकों के संरक्षण और जीर्णोद्धार का कार्य किया है।

i.   शालीमार बाग

ii. महरौली पुरातत्व पार्क

वर्तमान में, एएसआई के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उन स्मारकों पर कोई चालू परियोजनाएँ उपलब्ध नहीं हैं जो डीडीए के स्वामित्व वाली भूमि पर स्थित हैं।

केंद्रीय संरक्षित स्मारकों का संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्य, स्मारक की आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार, राष्ट्रीय संरक्षण नीति, 2014 के नियमों और शर्तों के अधीन किया जाता है। इसके अलावा, केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की मरम्मत और रखरखाव का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों/कर्मचारियों की कड़ी निगरानी में किया जाता है।

एएसआई ने स्मारकों/स्थलों की प्रामाणिकता और अखंडता को बनाए रखते हुए उनके संरक्षण का कार्य शुरू किया है और परंपरा के अनुसार, परिसर में सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण करते हुए स्मारकों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एमकेएस/


(Release ID: 2146488)
Read this release in: English , Urdu