महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज फिक्की में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आईएनए ट्रस्ट कार्यक्रम को संबोधित किया

प्रविष्टि तिथि: 17 JUL 2025 10:05PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में रानी झांसी रेजिमेंट की 129वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिक्की में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आईएनए ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि नेताजी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज़ाद हिंद फ़ौज (भारतीय राष्ट्रीय सेना) के एक अंग के रूप में रानी झांसी रेजिमेंट की स्थापना की—जो उस दौर के लिए एक साहसिक और अग्रणी कदम था। इस रेजिमेंट की वीर महिलाओं ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का सामना करने में अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. रश्मि सिंह, विधायक श्रीमती शिखा राय, भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी, आईएनए के नायकों के परिवार के सदस्य, फिक्की के वरिष्ठ सलाहकार श्री मनब मजूमदार और ब्रिगेडियर आरएस चिकारा भी उपस्थित रहे।

****

एमजी/केसी/एसएस/केके


(रिलीज़ आईडी: 2145721) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu