जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल ने पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ एक सार्थक बैठक की


इस बैठक का आयोजन लंबे समय से चले आ रहे सतलुज-यमुना (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए की गई

प्रविष्टि तिथि: 09 JUL 2025 7:51PM by PIB Delhi

केंद्रीय जल शक्ति श्री सी आर पाटिल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नैयब सिंह सैनी के साथ सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर एक सार्थक बैठक की।

सुखद माहौल में आयोजित इस बैठक में चर्चा के दौरान दोनों राज्यों ने लंबे समय से चले आ रहे इस मामले का शीघ्र समाधान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों मुख्यमंत्री अगस्त की शुरुआत में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के साथ दोबारा मुलाकात करेंगे ताकि एक सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा जा सके।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2143528) आगंतुक पटल : 46
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi