संसदीय कार्य मंत्रालय
संसदीय कार्य मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 मनाया
एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग
Posted On:
21 JUN 2025 8:26PM by PIB Delhi
आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में और 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के अवसर पर, संसदीय कार्य मंत्रालय ने 11 जून 2025 को श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. रमेश कुमार के मार्गदर्शन में संविधान सदन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में योग कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में तनाव को कम करने और कार्यस्थल पर दक्षता में सुधार करने में योग की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ. सत्य प्रकाश ने किया, जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

मंत्रालय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कई जगहों पर आयोजित किए जा रहे योग सत्रों में शामिल होकर 21 जून, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु प्रोत्साहित किया। दैनिक योग अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल, वाई-ब्रेक ऐप और नमस्ते योग ऐप जैसे डिजिटल संसाधन भी साझा किए गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख कार्यक्रम योग संगम में आज देश भर में एक लाख से अधिक जगहों पर सामान्य योग प्रोटोकॉल पर आधारित सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन किया गया। आज प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मुख्य योग कार्यक्रम का नेतृत्व किया। 21 जून, 2025 को संसद भवन परिसर में लोकसभा सचिवालय की ओर से एक विशेष योग शिविर का भी आयोजन किया गया।

आज संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और परिवारों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर योग सत्रों में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 मनाया।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एमएम/डीए
(Release ID: 2138619)