शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संबलपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लिया


शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय और बोधगया, मैसूर पैलेस, मैसूर और कर्नाटक के सोमनाथपुरा मंदिर परिसर में योग सत्र आयोजित किए

Posted On: 21 JUN 2025 1:13PM by PIB Delhi

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सुबह 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत ओडिशा के संबलपुर में मां समलेश्वरी मंदिर परिसर में नदी तट के पास योग सत्र में भाग लिया। इस सत्र में अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और संबलपुर के निवासी उनके साथ शामिल हुए।

Image

Image

Image

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संदेश में कहा कि स्वास्थ्य के लिए समय की कसौटी पर खरा उतरने वाले और समग्र दृष्टिकोण के रूप में योग विश्‍व को भारत का उपहार है। उन्होंने योग को वैश्विक जन आंदोलन और वैश्विक सद्भाव तथा शांति का साधन बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निरंतर प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। श्री प्रधान ने सभी से, खासकर युवा पीढ़ी से, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए योग अपनाने का आग्रह किया।

शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर और तीन अन्य प्रतिष्ठित स्थानों, महाबोधि मंदिर, बोधगया, बिहार; मैसूर पैलेस, मैसूर, कर्नाटक; और सोमनाथपुरा मंदिर परिसर, सोमनाथपुरा, कर्नाटक में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए।

दिल्ली विश्वविद्यालय में, शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी, शिक्षा मंत्रालय के सहायक सचिव श्री सुनील कुमार बरनवाल, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, संकाय, कर्मचारी, मंत्रालय के अधिकारी और छात्र गहन योग सत्र में शामिल हुए।

बोधगया में कार्यक्रम का आयोजन दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईएम बोधगया और राज्य/जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मैसूर में कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर और राज्य/जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा सोमनाथपुरा में कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान और राज्य/जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन स्थानों पर मंत्रालय और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों, शिक्षकों और आम जनता के साथ योग सत्रों में भाग लिया।

*****

एमजी/केसी/एसकेजे/ओपी

 


(Release ID: 2138417)