अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
दरगाह ख्वाजा साहब में बुनियादी ढांचे के विकास और जायरीनों की सुविधाओं में सुधार के लिए समग्र कार्य योजना तैयार की जाएगी
दरगाह, अजमेर पर आईआईपीए के अध्ययन की प्रगति की समीक्षा की गई
प्रविष्टि तिथि:
20 JUN 2025 6:19PM by PIB Delhi
भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) द्वारा अजमेर स्थित दरगाह ख्वाजा साहब पर चल रहे अध्ययन की प्रगति की समीक्षा बैठक 19 जून 2025 को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार की अध्यक्षता में की गई। इस समीक्षा बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, दरगाह ख्वाजा साहब के नाज़िम और आईआईपीए संकाय/टीम ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंत्रालय और अन्य हितधारकों के परामर्श से दरगाह में बुनियादी ढांचे के विकास और जायरीनों (तीर्थयात्रियों) की सुविधाओं में सुधार के लिए एक समग्र कार्य योजना तैयार की जाएगी।

***
एमजी/आरपीएम/केसी/एके/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2138124)
आगंतुक पटल : 16