महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कल जेंडर बजटिंग पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन करेगा


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जेंडर बजटिंग नॉलेज हब पोर्टल का शुभारंभ करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 18 JUN 2025 5:18PM by PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, 19 जून 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में जेंडर बजटिंग पर एक राष्ट्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी शामिल होंगी। वह जेंडर बजटिंग नॉलेज हब का भी शुभारंभ करेंगी। यह एक समर्पित डिजिटल पोर्टल है जिसे मंत्रालय ने नीति निर्माताओं और हितधारकों के लिए संसाधन केंद्र के रूप में विकसित किया है।

दिन भर चलने वाले इस परामर्श कार्यक्रम में लगभग 45 केंद्रीय मंत्रालय/विभाग और 20 राज्यों के प्रतिनिधि, यूएन विमेन, एशियाई विकास बैंक और अग्रणी राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में लैंगिक बजट तंत्र को मजबूत करने और केंद्र और राज्य सरकारों दोनों की ओर से अभिनव प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।

जैसे-जैसे भारत विकसित भारत @2047 के विजन के साथ आगे बढ़ रहा है, लैंगिक बजट यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा कि विकास सभी के लिए, खासकर महिलाओं और लड़कियों के लिए समावेशी, न्यायसंगत और सशक्त हो। यह परामर्श कार्यक्रम भारत सरकार की सार्वजनिक वित्त को आत्मनिर्भर, प्रगतिशील और लैंगिक समानता वाले राष्ट्र के व्यापक लक्ष्य के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा।

***

एमजी/केसी/केके/एसके  


(रिलीज़ आईडी: 2137422) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu