कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय ने कॉमर्शियल कोयला ब्लॉक नीलामी के 12वें राउंड के लिए निविदाएं खोलीं
Posted On:
16 JUN 2025 6:44PM by PIB Delhi
कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकारी नें आज वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के 12वें दौर (6 भूमिगत कोयला ब्लॉकों के अतिरिक्त) के लिए निविदाएं खोलीं। इस दौर को निविदा दाताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कुल 22 कोयला ब्लॉकों में से 11 कोयला ब्लॉकों के लिए बोलियाँ प्राप्त हुई हैं।
ऑनलाइन बोलियों को निविदा में भाग लेने वालों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक रूप से डिक्रिप्ट किया गया और खोला गया। इसके बाद, ऑफ़लाइन निविदा दस्तावेज़ों वाले सीलबंद लिफाफों को भी निविदा में भाग लेने वालों की उपस्थिति में खोला गया। पूरी प्रक्रिया निविदा में भाग लेने वालों के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित की गई। 11 कोयला ब्लॉकों के लिए ऑनलाइन और भौतिक रूप से कुल 41 बोलियाँ प्राप्त हुई हैं।
12वें दौर में पेश किए गए 8 कोयला ब्लॉकों के लिए कुल 38 बोलियाँ प्राप्त हुईं। 11वें दौर के दूसरे प्रयास के तहत, कुल 3 कोयला ब्लॉकों को नीलामी के लिए रखा गया था और इन सभी 3 कोयला ब्लॉकों के लिए 3 बोलियाँ प्राप्त हुईं, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक के लिए 1 बोली प्राप्त हुई।
ब्लाक वार ऑनलाइन प्राप्त हुयी निविदाओं की सूची निम्न है:
क्रम सं
|
कोयला ब्लाक का नाम
|
राउंड
|
बोलियों की संख्या (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों)
|
कोल ब्लाक का प्रकार
|
1
|
छितरपुर (संशोधित)
|
12 वां राउंड
|
6
|
नॉन-कोकिंग
|
2
|
चोलापत्थर
|
12 वां राउंड
|
6
|
नॉन-कोकिंग
|
3
|
महुआगढ़ी
|
12 वां राउंड
|
4
|
नॉन-कोकिंग
|
4
|
मंदाकिनी बी
|
12 वां राउंड
|
2
|
नॉन-कोकिंग
|
5
|
पाताल पूर्व (पश्चिमी भाग)
|
12 वां राउंड
|
1
|
नॉन-कोकिंग
|
6
|
फुटामुरा
|
12 वां राउंड
|
13
|
नॉन-कोकिंग
|
7
|
तांबिया दक्षिण
|
12 वां राउंड
|
1
|
कोकिंग
|
8
|
टुबेड का पश्चिम
|
12 वां राउंड
|
5
|
नॉन-कोकिंग
|
9
|
जयवर्धा दक्षिणी
|
दूसरा प्रयास – 11 वां राउंड
|
1
|
नॉन-कोकिंग
|
10
|
मार्गो पूर्व
|
दूसरा प्रयास – 11 वां राउंड
|
1
|
नॉन-कोकिंग
|
11
|
मार्गो पश्चिम
|
दूसरा प्रयास – 11 वां राउंड
|
1
|
नॉन-कोकिंग
|
|
कुल
|
41
|
|
कुल 27 कंपनियों ने इस नीलामी प्रक्रिया में अपनी बोलियाँ जमा की हैं। 10 से अधिक नई कंपनियों ने वाणिज्यिक कोयला ब्लॉक नीलामी के तहत पहली बार इसमें भाग लिया है। कंपनियों की सूची नीचे दी गई है:
क्रम सं.
|
बोली लगाने वाले का नाम
|
कुल जमा की गयीं बोलियां
|
1
|
एडास माइनिंग एंड इंफ्रा प्रा. लि.
|
1
|
2
|
एलोम सोलर प्रा. लि.
|
1
|
3
|
अमल्गम स्टील एंड पावर लिमिटेड
|
3
|
4
|
एएमपीएल रिसोर्सेज प्रा लि.
|
1
|
5
|
दामोदर वैली कारपोरेशन
|
4
|
6
|
गोदावरी कमोडिटीज लि.
|
1
|
7
|
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड
|
1
|
8
|
केएसके महानदी पावर कं. लि.
|
1
|
9
|
एमएसपी माइंस एंड मिनरल्स लि.
|
1
|
10
|
नीलकंठ स्पेशल मिनरल्स प्रा. ळि..
|
1
|
11
|
एनएलसी इंडिया लिमिटेड
|
1
|
12
|
नुरावी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स प्रा. लि.
|
1
|
13
|
ओरियंटल क्वेरीज एंड माइन्स प्रा. लि.
|
3
|
14
|
ओडिशा एलॉय स्टील प्रा. लि.
|
2
|
15
|
ओडिशा मेटोलर्जिकल इंडस्ट्री प्रा. लि.
|
1
|
16
|
प्रेरणा इंटरप्राइजेज लिमिटेड
|
1
|
17
|
प्रेरणा शिपिंग लिमिटेड
|
3
|
18
|
रामा मेटल्स एंड एनर्जी प्रा. लि.
|
1
|
19
|
साईसूर्या प्रोफेशनल सर्विसेज प्रा. लि.
|
2
|
20
|
शक्तिभूमि माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड
|
1
|
21
|
श्याम ओर्स (झारखंड) प्रा. ळि.
|
1
|
22
|
श्याम सेल एंड पावर लि.
|
1
|
23
|
श्यामा बॉयोकान्स प्राइवेट लिमिटेड
|
1
|
24
|
सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कं लि.
|
2
|
25
|
वीपीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड
|
1
|
26
|
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड
|
1
|
27
|
झारखंड एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड
|
3
|
|
कुल
|
41
|
कॉमर्शियल कोयला ब्लॉक नीलामी में नई कंपनियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि कंपनियां इस नीति में कितनी दिलचस्पी ले रही हैं। कोयला क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता रहेगा, जिससे भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगा।
बोलियों का मूल्यांकन एक बहु-विषयक तकनीकी मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद तकनीकी रूप से योग्य पाए जाने वाले बोली लगाने वालों को एमएसटीसी पोर्टल पर होने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एसके/एसएस
(Release ID: 2136805)