रक्षा मंत्रालय
श्री शैलेन्द्र नाथ गुप्ता ने रक्षा सम्पदा महानिदेशक का पद भार ग्रहण किया
प्रविष्टि तिथि:
31 MAY 2025 7:32PM by PIB Delhi
श्री शैलेन्द्र नाथ गुप्ता ने 31 मई, 2025 को रक्षा सम्पदा महानिदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे 1990 बैच के भारतीय रक्षा संपदा सेवा के अधिकारी हैं और उनके कार्यकाल के दौरान छावनी व रक्षा भूमि प्रबंधन में उनकी विशिष्टता रही है।
TBDT.jpg)
श्री शैलेन्द्र नाथ गुप्ता ने इस नियुक्ति से पहले ने विभिन्न कैंट बोर्डों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विभिन्न मंडलों के रक्षा संपदा अधिकारी, स्टाफ अधिकारी, मध्य कमान के रक्षा संपदा निदेशक और पूर्वी कमान के रक्षा संपदा के प्रधान निदेशक सहित विभिन्न पदों को सुशोभित किया है।
रक्षा संपदा महानिदेशालय देश भर में लगभग 18 लाख एकड़ रक्षा भूमि का प्रबंधन और रखरखाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाता है। यह छह कमानों, 38 रक्षा संपदा मंडलों और 61 छावनी बोर्डों के अधीन कार्य करता है।
***
एमजी/आरपीएम/केसी/एनके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2133054)
आगंतुक पटल : 119