भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने अमेरिकन एक्सल एंड मैन्युफैक्चरिंग होल्डिंग्स, इंकॉर्पोरेशन द्वारा डॉवलैस ग्रुप पीएलसी की 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी
पोस्ट किया गया: 27 मई 2025 7:56PM द्वारा पीआईबी दिल्ली
प्रविष्टि तिथि:
27 MAY 2025 7:56PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमेरिकन एक्सल एंड मैन्युफैक्चरिंग होल्डिंग्स, इंक. द्वारा डॉवेलिस ग्रुप पीएलसी की 100% शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में डॉवेलिस ग्रुप पीएलसी ( प्रस्तावित संयोजन ) की संपूर्ण (100%) जारी और जारी होने वाली साधारण शेयर पूंजी का अधिग्रहण और उस पर एकमात्र नियंत्रण शामिल है।
अमेरिकन एक्सल एंड मैन्युफैक्चरिंग होल्डिंग्स, इंक. ( अधिग्रहणकर्ता ), न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध एक कंपनी है और एएएम समूह की अंतिम मूल इकाई ( यूपीई ) है। वैश्विक स्तर पर, एएएम समूह इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और आंतरिक दहन वाहनों का समर्थन करने के लिए ड्राइव ट्रांसमिशन घटकों और धातु निर्माण प्रौद्योगिकियों के डिजाइन, इंजीनियरिंग और निर्माण में लगा हुआ है। भारत में, एएएम समूह ड्राइव ट्रांसमिशन घटकों और धातु ऑटोमोटिव घटकों की आपूर्ति में लगा हुआ है।
डॉवेलिस ग्रुप पीएलसी ( टारगेट ) लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध एक कंपनी है और डॉवेलिस समूह की यूपीई है। वैश्विक स्तर पर, डॉवेलिस समूह ड्राइवलाइन उत्पादों के विकास, ऑटोमोटिव और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए सिन्टर धातु उत्पादन, एटमाइज्ड मेटल पाउडर के निर्माण और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रियाओं का उपयोग करके निर्मित उत्पादों में लगा हुआ है। भारत में, डॉवेलिस समूह ड्राइव ट्रांसमिशन घटकों और धातु ऑटोमोटिव घटकों की आपूर्ति में लगा हुआ है।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में दिया जाएगा।
*****
एमजी/केसी/एसजी
(रिलीज़ आईडी: 2131787)
आगंतुक पटल : 23