कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2025 के लिए 6 पुरस्कार श्रेणियों में 19 परियोजनाओं/पहलों का चयन


ई-गवर्नेंस में अनुकरणीय योगदान और नवाचारों के लिए 10 स्वर्ण, 6 रजत और 3 जूरी पुरस्कार दिए जाएंगे

Posted On: 27 MAY 2025 3:23PM by PIB Delhi

1. ई-गवर्नेंस पहलों के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता को मान्यता और बढ़ावा देने के लिए हर साल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार (एनएईजी) प्रदान किए जाते हैं। 22वें एनएईजी 2025 पुरस्कार विजेताओं की छह श्रेणियों में पहली बार ग्राम पंचायत श्रेणी शामिल है, जो डिजिटलीकरण के माध्यम से जमीनी स्तर पर सेवा वितरण को गहरा और व्यापक बनाने को मान्यता देता है।

2. एनएईजी 2025 के 10 स्वर्ण और 06 रजत पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:

क्र. सं.

परियोजना का नाम

संगठन का नाम

1.

खनन टेनमेंट प्रणाली

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम), खान मंत्रालय

2.

बहु खतरा पूर्व चेतावनी निर्णय सहायता प्रणाली

भारत मौसम विज्ञान विभाग

3.

सम्पदा (संपत्ति और दस्तावेजों का स्टाम्प और प्रबंधन आवेदन) 2.0

मध्य प्रदेश (एमपी) सरकार का वाणिज्यिक कर विभाग

4.

परियोजना निगरानी प्रणाली और जल गुणवत्ता निगरानी सूचना प्रणाली

राज्य मिशन प्रबंधन इकाई, केरल

5.

डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

6.

डिजी यात्रा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय

7.

राष्ट्रीय पशु रोग रेफरल विशेषज्ञ प्रणाली - पशु रोगों पर डेटा आधारित रोग निगरानी और पूर्वानुमान विश्लेषण को एकीकृत करना (एनएडीआरईएस वी2)

आईसीएआर - राष्ट्रीय पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान और रोग सूचना विज्ञान संस्थान

 

8.

रेलवे प्रणालियों में आईटी-ओटी सम्मिलन में मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय - "साइबर सुरक्षा में सर्वोत्तम ई-गवर्नेंस अभ्यास/नवाचार"

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी)

9.

डेटा हार्मोनाइजेशन फॉर रिस्क इनसाइट्स एंड सिक्योरिटी थ्रेट इंटेलिजेंस (डीएचआरआईएसटीआई- दृष्टि)

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)

10.

क्वांटम सेफ वीपीएन

रक्षा मंत्रालय

11.

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका - संपर्क रहित, फेसलेस और ऑनलाइन ई-खाता और डिजीटल संपत्ति रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी), कर्नाटक सरकार

12.

अमीन प्रबंधन प्रणाली

गंगटोक, सिक्किम

13.

रोहिणी ग्राम पंचायत

धुले जिला, महाराष्ट्र

14.

पश्चिम मजलिशपुर ग्राम पंचायत

पश्चिमी त्रिपुरा जिला, त्रिपुरा

15.

सम्पूर्ण शिक्षा कवच

लातेहार जिला प्रशासन, झारखंड

  1.  

राजमार्ग प्रबंधन के लिए ड्रोन एनालिटिक्स मॉनिटरिंग सिस्टम (डीएएमएस)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

3. एनएईजी 2025 के 03 जूरी पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है:

क्र. सं.

परियोजना का नाम

संगठन का नाम

1.

सुआकाटी ग्राम पंचायत

केंदुझार जिला, ओडिशा

2.

पलसाना ग्राम पंचायत

सूरत जिला, गुजरात

3.

स्वच्छ भविष्य: सतत विकास के लिए स्मार्ट अपशिष्ट प्रबंधन

ललितपुर नगर पालिका परिषद, उत्तर प्रदेश

4. एनएईजी 2025 के लिए छह श्रेणियां हैं- (i) डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग से सरकारी प्रक्रिया का पुनः निर्धारण, (ii) नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए एआई और अन्य नवीन प्रौद्योगिकियों के उपयोग से नवाचार, (iii) साइबर सुरक्षा में सर्वोत्तम ई-गवर्नेंस प्रथाएं/नवाचार, (iv) जिला स्तर/शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) और ग्राम पंचायतों या समकक्ष पारंपरिक स्थानीय निकायों की पहलों पर ध्यान देने के साथ सेवा वितरण को गहरा/व्यापक बनाने के लिए जमीनी स्तर की पहल, (v) एनएईजी, उत्कृष्टता में प्रधानमंत्री पुरस्कार, अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से प्रदत्त पुरस्कार जैसी सफल राष्ट्रीय पुरस्कृत परियोजनाओं की प्रतिकृति और स्केलिंग (vi) केंद्रीय मंत्रालयों/राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा डिजिटल प्लेटफार्मों में डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके डिजिटल परिवर्तन।

5. एनएईजी पुरस्कार, 2025 में शामिल हैं: (i) ट्रॉफी, (ii) प्रमाण पत्र और (iii) स्वर्ण पुरस्कार विजेताओं के लिए 10 लाख रुपये और रजत पुरस्कार विजेताओं के लिए 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि - जिसे जिला/संगठन/ग्राम पंचायत को परियोजना/कार्यक्रम के कार्यान्वयन या लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए उपयोग किए जाने हेतु प्रदान किया जाएगा।

6. पुरस्कार समारोह ई-गवर्नेंस पर 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आयोजित किया जाएगा।

****

एमजी/केसी/एके/एचबी     


(Release ID: 2131644)
Read this release in: English , Urdu