लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए

प्रविष्टि तिथि: 19 MAY 2025 7:00PM by PIB Delhi

नई दिल्ली, 19 मई 2025: लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए ।

इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और लोक सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. रेड्डी को पुष्पांजलि अर्पित की।

लोक सभा सचिवालय द्वारा डॉ. नीलम संजीव रेड्डी के जीवन परिचय पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तिका गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2129977) आगंतुक पटल : 13
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English