वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीजीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय को सार्वजनिक सेवा वितरण में उत्कृष्टता के लिए बीआईएस आईएस 15700:2018 प्रमाणन से सम्मानित किया गया

Posted On: 16 MAY 2025 6:54PM by PIB Delhi

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय को सार्वजनिक सेवा वितरण में उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) आईएस 15700:2018 प्रमाणन प्रदान किया गया है।

यह प्रमाणन दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय द्वारा अपने संचालन में सेवा गुणवत्ता, पारदर्शिता और दक्षता के उच्चतम मानकों के पालन को मान्यता देता है। IS 15700:2018 सार्वजनिक सेवा संगठनों के लिए मानक स्थापित करता है, जो ग्राहक संतुष्टि, कानूनी अनुपालन और सेवा प्रक्रियाओं में निरंतर सुधार के महत्व पर जोर देता है।

सीजीएसटी दिल्ली दक्षिण आयुक्तालय, करदाताओं को निर्बाध और कुशल सेवाएं प्रदान करने के अपने मिशन में दृढ़ है, जो कि सरकार के पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

****

एमजी/केसी/वीएस


(Release ID: 2129367)
Read this release in: English , Urdu