संचार मंत्रालय
ट्राई ने मार्च-2025 के दौरान महाराष्ट्र एलएसए, उत्तर प्रदेश पूर्व एलएसए, मुंबई और महाराष्ट्र एलएसए, हरियाणा एलएसए, तमिलनाडु एलएसए, जम्मू और कश्मीर एलएसए और मध्य प्रदेश एलएसए के शहर/राजमार्गों/रेलवे मार्गों/तटीय क्षेत्रों सहित आठ एलएसए में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) पर रिपोर्ट जारी की
Posted On:
16 MAY 2025 5:44PM by PIB Delhi
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से नागपुर शहर (महाराष्ट्र एलएसए), प्रयागराज शहर और प्रयागराज से कानपुर (उत्तर प्रदेश पूर्व एलएसए) तक के रेलवे मार्ग, मुंबई शहर और मुंबई से पुणे एक्सप्रेसवे तक के राजमार्ग रूट, मुंबई सेंट्रल से वसई रोड तक के रेलवे मार्ग और गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा गुफाओं (मुंबई और महाराष्ट्र एलएसए) तक के तटीय क्षेत्र, अंबाला शहर (हरियाणा एलएसए), चेन्नई शहर और चेन्नई से कोयंबटूर तक के राजमार्ग रूट और विजयवाड़ा से चेन्नई और कोयंबटूर से चेन्नई (तमिलनाडु एलएसए), श्रीनगर शहर (जम्मू और कश्मीर एलएसए) और इंदौर शहर (मध्य प्रदेश एलएसए) के शहरों/राजमार्गों/रेलवे/तटीय क्षेत्रों में स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) आयोजित किए। मार्च-2025 में वॉयस और डेटा सेवाओं के लिए सेलुलर मोबाइल टेलीफोन सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए ड्राइव परीक्षण आयोजित किए गए।
आईडीटी में, वॉयस और डेटा के लिए विभिन्न तकनीकों (जैसे 2जी/3जी/4जी/5जी) के माध्यम से लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) में सेवाएं प्रदान करने वाली मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड, मेसर्स बीएसएनएल/एमटीएनएल, मेसर्स रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और मेसर्स वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के प्रदर्शन को ड्राइव टेस्ट आयोजित करके मापा गया है। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट आयोजित करने के दिन/समय पर परीक्षण के तहत क्षेत्र/मार्ग पर सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
क्षेत्र में कार्यरत सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के लिए वॉयस तथा डेटा सेवा हेतु निम्नलिखित प्रमुख निष्पादन संकेतकों (केपीआई) का मूल्यांकन किया गया:
- वॉयस सेवाएं:
ए. कॉल सेटअप सफलता दर
बी. ड्रॉप कॉल दर (डीसीआर)
सी. एमओएस (मीन ओपिनियन स्कोर) का उपयोग करके स्पीच क्वालिटी
डी. डाउनलिंक और अपलिंक पैकेट (वॉयस) ड्रॉप दर
ई. कॉल साइलेंस दर
एफ. कवरेज (प्रतिशत)- सिग्नल की ताकत
- डेटा सेवा :
ए. डेटा थ्रूपुट (डाउनलिंक और अपलिंक दोनों)
बी. पैकेट ड्रॉप दर (डाउनलिंक और अपलिंक)
सी. वीडियो स्ट्रीमिंग में देरी
डी. विलंब
ई. जिटर
क्रम
संख्या
|
शहर/शामिल किये गए मार्ग
|
लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र
|
ड्राइव टेस्ट की अवधि
|
तय की गई दूरी
|
प्रदर्शन का संक्षिप्त विवरण (संलग्न)
|
1
|
नागपुर शहर
|
महाराष्ट्र
|
04-03-2025 से 07-03-2025
|
शहर: 338.7 किमी.
वॉक टेस्ट : 9.4 किमी.
|
अनुग्नक बी
|
2
|
प्रयागराज शहर, रेलवे: प्रयागराज से कानपुर
|
उत्तर प्रदेश पूर्व
|
04-03-2025 से 08-03-2025
|
शहर : 270.2 किमी.
वॉक टेस्ट : 2.9 किमी.
रेलवे: 194.0 किमी.
|
अनुग्नक सी
|
3
|
मुम्बई शहर, राजमार्ग: मुम्बई से पुणे एक्सप्रेस राजमार्ग
रेलवे : मुम्बई सेंट्रल से वसई रोड
तटीय: गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा केव्स, मुम्बई
|
मुम्बई और महाराष्ट्र
|
18-03-2025 से 20-03-2025
|
राजमार्ग: 252.2 किमी.
रेलवे : 47.6 किमी.
तटीय: 12.9 किमी.
|
अनुग्नक डी
|
4
|
अम्बाला शहर
|
हरियाणा
|
24-03-2025 से 27-03-2025
|
शहर : 294.3 किमी.
वॉक टेस्ट : 1.2 किमी.
|
अनुग्नक ई
|
5
|
चेन्नई शहर, राजमार्ग : चेन्नई से कोयम्बटूर रेलवे :
विजयवाड़ा से चेन्नई और कोयम्बटूर से चेन्नई
|
तमिलनाडु
|
25-03-2025 से 28-03-2025
|
वॉक टेस्ट : 7.0 किमी.
राजमार्ग: 545.7 किमी.
रेलवे : 926.3 किमी.
|
अनुग्नक एफ
|
6
|
श्रीनगर शहर
|
जम्मू और कश्मीर
|
18-03-2025 से 20-03-2025
|
शहर : 162.0 किमी.
|
अनुग्नक जी
|
7
|
इंदौर शहर
|
मध्य प्रदेश
|
25-03-2025 से 29-03-2025
|
शहर: 414.1 किमी.
वॉक टेस्ट : 1.2 किमी.
|
अनुग्नक एच
|
आठ एलएसए में किए गए ड्राइव परीक्षणों का विवरण नीचे दिया गया है:
विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in. पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार (क्यूओएस-I) ट्राई से ईमेल: adv-qos1@trai.gov.in या टेलीफोन नंबर +91-11-20907759 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक-ए देखने के लिए यहां क्लिक करें।
****
एमजी/केसी/केपी
(Release ID: 2129177)