संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

हिंडन एयरबेस से बुद्ध के पवित्र अवशेष को वियतनाम के लिए रवाना किया गया

Posted On: 01 MAY 2025 10:56PM by PIB Delhi

श्रद्धालुओं के एक विशाल समूह ने प्रार्थना की और सारनाथ स्थित बुद्ध के पवित्र अवशेष के अंतिम दर्शन में भाग लिया, जिसे एक दिन के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय के परिसर में रखा गया था।

प्रार्थना में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों में वियतनाम के राजदूत श्री गुयेन थान हाई भी शामिल थे।

बुद्ध के पवित्र अवशेष को राष्ट्रीय संग्रहालय से आदरपूर्वक ले जाया गया तथा सैकड़ों श्रद्धालु संग्रहालय के द्वार पर उमड़ पड़े।

वियतनाम में पवित्र अवशेष प्रदर्शनी और संयुक्त राष्ट्र दिवस वेसाक समारोह में भाग लेने वाले भिक्षुओं, भिक्षुणियों और प्रतिनिधियों को लेकर वाहनों का काफिला हिंडन वायुसैनिक अड्डे पर पहुंचा, जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ वियतनाम की आगे की यात्रा के लिए विदाई दी गई।

एक विशेष संकेत के रूप में लगभग 120 भिक्षु पवित्र अवशेष को श्रद्धांजलि देने के लिए वियतनाम से आए और फिर पवित्र अवशेष प्राप्त करने के लिए, अवशेष के वियतनाम पहुंचने से पहले ही उसी दिन अपने देश लौट गये।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वियतनाम बौद्ध संघ के उपाध्यक्ष मोस्ट वेन. थिक ह्वे थोंग ने किया। आईबीसी के उपाध्यक्ष और वियतनाम बौद्ध विश्वविद्यालय के स्थायी कुलपति मोस्ट वेन. डॉ. थिच नहत तु भी पवित्र अवशेष प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से यहां आए थे।

भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) नई दिल्ली के सहयोग से 3 से 21 मई, 2025 तक वियतनाम के चार शहरों में पहली बार पवित्र अवशेष प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है।

***

एमजी/केसी/पीसी/एसके


(Release ID: 2126110) Visitor Counter : 77
Read this release in: English , Urdu