युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
विकसित भारत युवा संसद का एक राष्ट्र- एक चुनाव पर विचार-विमर्श के साथ समापन
डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (2021-22 और 2022-23) और विकसित भारत युवा संसद पुरस्कार 2025 प्रदान किए
आज के युवा भविष्य के नेता बनेंगे और अपने संकल्पों को भविष्य की उपलब्धियों में बदलेंगे - डॉ. मांडविया
युवा प्रतिभागियों ने नई संसद में विधायी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा
Posted On:
03 APR 2025 8:55PM by PIB Delhi
विकासशील भारत युवा संसद के दूसरे दिन की शुरुआत नए संसद भवन के समृद्ध भ्रमण से हुई, जहाँ प्रतिभागियों को विधायी कार्यवाही सीधा देखने का अनूठा अवसर मिला। इस प्रत्यक्ष अनुभव ने युवा प्रतिनिधियों को संसदीय प्रक्रिया की गहरी जानकारी प्रदान की, जिससे लोकतांत्रिक शासन की बेहतर समझ विकसित हुई। प्रतिभागियों ने सांसदों को वास्तविक समय में चर्चा और बहस में भाग लेते देखने के अवसर के लिए प्रशंसा व्यक्त की।
इसके अलावा, युवा संसद में दिन का मुख्य एजेंडा एक राष्ट्र, एक चुनाव (ओएनओई) विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को भेजने के प्रस्ताव पर चर्चा करना था। एक आकर्षक चर्चा के बाद, सदन के अध्यक्ष ने मतदान के लिए आह्वान किया। संयुक्त संसदीय समिति को ओएनओई विधेयक को भेजने के प्रस्ताव को भारी बहुमत से पारित कर दिया गया। इस दौर के निर्णायक मंडल में लोक सभा के सदस्य श्री लावू श्री कृष्ण देवरायलु, श्री हेमंग जोशी और श्रीमती बांसुरी स्वराज शामिल थे। इस सत्र में विचारों का रचनात्मक आदान-प्रदान हुआ, जिससे युवाओं को चुनावी सुधारों की गहरी समझ मिली।

दिन की कार्यवाही के एक महत्वपूर्ण आकर्षण में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान किए।
डॉ. मनसुख मांडविया ने युवा व्यक्तियों के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला, जिनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने उन्हें सबसे अलग बनाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन पुरस्कार विजेताओं ने हमेशा राष्ट्र के कल्याण को प्राथमिकता दी है, समाज सेवा के बारे में बात की है और अपने कार्यों के माध्यम से आशा जगाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सम्मानित करना मंच के लिए गौरव का अवसर है।

भविष्य के संबंध में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए श्री मांडविया कहा कि वर्ष 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष मनाएगा, तब तक आज के युवा राष्ट्र की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिभागी भविष्य के नेता बनेंगे, अपने वर्तमान संकल्पों को भविष्य की उपलब्धियों में बदलेंगे। उन्होंने कल्पना की कि भारत, जो वर्तमान में विकास कर रहा है, वर्ष 2047 तक एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा, और जोर देकर कहा कि नियति भी जल्द ही इस अपरिहार्य परिवर्तन को स्वीकार करेगी।

व्यक्तिगत और संगठन श्रेणियों में कुल 24 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिए गए। एनवाईए 2021-22 के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में कुल 11 पुरस्कार दिए गए। एनवाईए 2022-23 के लिए कुल 13 पुरस्कार दिए गए, जिनमें व्यक्तिगत श्रेणी में 12 पुरस्कार और संगठन श्रेणी में 1 पुरस्कार सम्मिलित हैं। पुरस्कार में व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार और संगठन पुरस्कार के लिए एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 3,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार सम्मिलित है।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता निम्नलिखित हैं:
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2021-22 (व्यक्तिगत)
क्रम संख्या
|
नाम
|
राज्य
|
1
|
श्री अक्षित बंसल
|
दिल्ली
|
2
|
श्री आय़ुष त्रिवेदी
|
उत्तर प्रदेश
|
3
|
श्री देवेश शर्मा
|
मध्यप्रदेश
|
4
|
श्री हनमनजोत सिंह
|
जम्मू और कश्मीर
|
5
|
डॉ. महेन्द्र मीणा
|
राजस्थान
|
6
|
सुश्री मन्नत कौर
|
दिल्ली
|
7
|
श्री राहुल राजपूत
|
मध्य प्रदेश
|
8
|
सुश्री सुनयना गुप्ता
|
हरियाणा
|
9
|
श्री विनायक बहादुर
|
उत्तर प्रदेश
|
10
|
श्री राज कुमार
|
हिमाचल प्रदेश
|
11
|
श्री सुमित
|
हिमाचल प्रदेश
|
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2022-23 (व्यक्तिगत)
|
12
|
श्री मोहित शर्मा
|
उत्तर प्रदेश
|
13
|
सुश्री जोना ज्वैल एम
|
केरल
|
14
|
श्री चेतन उपाध्याय
|
दिल्ली
|
15
|
सुश्री मेघामूर्ति जी
|
कर्नाटक
|
16
|
श्री पुश्मित्र केशव जोशी
|
महाराष्ट्र
|
17
|
श्री गुदलार्नम शिवा कुमार
|
तेलंगाना
|
18
|
श्री राहुल महाराणा
|
ओडिसा
|
19
|
सुश्री जेया मल्होत्रा
|
कर्नाटक
|
20
|
श्री आकर्ष जी श्राफ
|
कर्नाटक
|
21
|
श्री अर्जुन भाटी
|
उत्तर प्रदेश
|
22
|
श्री सोमेश शर्मा
|
उत्तराखंड
|
23
|
श्री अकरम गरवाल
|
मध्यप्रदेश
|
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2022-23 (संगठन)
|
24
|
लेट्स बी द चेंज
|
कर्नाटक
|
इसके साथ ही, डॉ. मनसुख मांडविया ने कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय नेतृत्व और स्पष्टता का प्रदर्शन करने वाले असाधारण प्रतिभागियों को विकसित भारत युवा संसद पुरस्कार 2025 प्रदान किए।
डॉ. मनसुख मांडविया ने विकसित भारत युवा संसद में अपने समापन भाषण में पिछले दो दिनों में चर्चाओं, बहसों, प्रश्नकाल और प्रस्तावों में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 300 जिलों के 75,000 युवाओं के अपार योगदान का सम्मान किया, जिनमें से 105 सर्वश्रेष्ठ युवा सांसदों का चयन किया गया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान बनाए गए अनुशासन और शालीनता की प्रशंसा की, जो प्रतिभागियों के आचरण के उच्च मानकों को दर्शाता है।
श्री मांडविया ने इस बात पर प्रकाश डाला कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत युवा संसद की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य देश के भावी नेताओं को तैयार करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज के युवा सांसद भविष्य के नेता बनेंगे।

विकसित भारत युवा संसद पुरस्कार के विजेता निम्नलिखित हैं:
1.सर्वश्रेष्ठ उद्घाटन वक्ता पुरस्कार (धीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश) - सबसे प्रभावशाली और स्पष्ट वक्ता को दिया जाता है जो स्पष्टता, आत्मविश्वास और गहराई के साथ चर्चा के लिए माहौल तैयार करता है।
2.सर्वश्रेष्ठ प्रश्न (हर्षिता शर्मा, राजस्थान) - सत्र के दौरान उठाए गए सबसे व्यावहारिक और विचारोत्तेजक प्रश्न के लिए पुरस्कृत किया जाता है।
3.सर्वश्रेष्ठ उत्तर (लास्या प्रिया, आंध्र प्रदेश) - सबसे अच्छी तरह से संरचित और ठोस प्रतिक्रिया देने वाले प्रतिभागी को दिया जाता है।
4.सर्वश्रेष्ठ वक्ता (रिया गुप्ता, झारखंड) - संक्षिप्त विचार-विमर्श

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने प्रतिभागियों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने भारत के भविष्य को स्वरुप देने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया और उनसे सेवा और नवाचार की अपनी यात्रा जारी रखने का आग्रह किया।
युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव श्रीमती मीता राजीवलोचन ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कारों के लिए उद्घाटन भाषण दिया, जिसमें राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक विकास में युवाओं के असाधारण योगदान पर प्रकाश डाला गया।
विकसित भारत युवा संसद देश के युवाओं को नीतिगत संवादों में भाग लेने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोम में योगदान देने के लिए एक मंच प्रदान करती है। यह कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बनाने और जागरूक नागरिक भागीदारी को प्रोत्साहन देने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
*****
एमजी/केसी/एजे
(Release ID: 2118889)
Visitor Counter : 46