अणु ऊर्जा विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: स्वदेशी परमाणु रिएक्टर

Posted On: 03 APR 2025 6:36PM by PIB Delhi

गुजरात के काकरापार में स्थापित स्वदेशी 700 मेगावाट दबावयुक्त भारी पानी रिएक्टरों (पीएचडब्ल्यूआर) की पहली जोड़ी, काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन (केएपीएस-3&4) की इकाइयां-3 और 4 पहले से ही चालू हैं, जिनका वाणिज्यिक संचालन क्रमशः 30.06.2023 और 31.03.2024 को शुरू हो गया है।

राजस्थान के रावतभाटा में 700 मेगावाट की दो स्वदेशी पीएचडब्ल्यूआर इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दी गई। इनमें (आरएपीपी-7 और आरएपीपी-8 मेगावाट)

इन इकाइयों में से एक, आरएपीपी-7 को 17.03.2025 को ग्रिड से जोड़ दिया गया है, जबकि आरएपीपी-8 कमीशनिंग के उन्नत चरण में है और इसके 2025-26 में पूरा होने की उम्मीद है।

यह जानकारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, अंतरिक्ष विभाग और परमाणु ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

****

एमजी/केसी/जेके/ओपी


(Release ID: 2118465) Visitor Counter : 263


Read this release in: English , Urdu