पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
सड़क और रेलवे परियोजनाएं पूर्वोत्तर की अर्थव्यवस्था को देंगी बढ़ावा
प्रविष्टि तिथि:
02 APR 2025 2:30PM by PIB Delhi
पिछले पांच वर्षों (2019-20 से 2023-24) के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) में रेलवे और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का विवरण निम्नानुसार है:
|
क्रम संख्या
|
योजना का नाम
|
परियोजनाओं की संख्या
|
लंबाई (किमी में)
|
स्वीकृत लागत (करोड़ रूपये में)
|
|
1
|
रेल मंत्रालय द्वारा निर्मित रेलवे लाइन
|
18
|
1,368
|
74,972
|
|
2
|
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग
|
-
|
6,806
|
77,654
|
|
3
|
ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत पीएमजीएसवाई
|
6,793
|
25,011
|
19,448.89
|
|
4
|
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के अंतर्गत सड़कें
|
75
|
1255
|
4668
|
रेलवे परियोजनाओं को क्षेत्रीय रेलवे के अनुसार स्वीकृत किया जाता है, न कि राज्य के अनुसार, क्योंकि रेलवे परियोजनाएँ राज्य की सीमाओं के पार भी हो सकती हैं। हालांकि, त्रिपुरा राज्य के संबंध में 2019-20 से 2023-24 तक पिछले पांच वर्षों के दौरान सड़क परियोजनाओं के लिए एमओआरटी एंड एच, एमओआरडी और एमडीओएनईआर द्वारा क्रमशः 4,988 करोड़ रुपये, 606.71 करोड़ रुपये और 347.82 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
पूर्वोत्तर क्षेत्र में बेहतर सड़क और रेलवे बुनियादी ढांचे के कारण बाजारों तक पहुंच में वृद्धि हुई है। पर्यटन, सीमा पार व्यापार, कौशल सृजन, निर्माण नौकरियों का सृजन, कम रसद लागत, मानव और सामग्री की तीव्र आवाजाही, निजी निवेश का आकर्षण, शहरी विकास आदि में वृद्धि हुई है।
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।
***
एमजी/केसी/पीसी/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2117905)
आगंतुक पटल : 88