कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

फसल उत्पादकता में सुधार को सक्षम प्रणालियां हैं किसान ई-मित्र और आईओटी

प्रविष्टि तिथि: 01 APR 2025 6:10PM by PIB Delhi

सरकार ने फसल उत्पादकता, स्थिरता और किसानों की आजीविका में सुधार लाने तथा किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विधियों और आईओटी-सक्षम जैसी प्रणालियों को नियुक्‍त किया है। किसान ई-मित्र सहित कुछ पहल निम्‍नलिखित हैं:

  1. किसान ई-मित्रएक वॉयस-आधारित एआई-संचालित चैटबॉट है, जिसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर किसानों के सवालों के जवाब देने में सहायता के लिए विकसित किया गया है। यह समाधान 11 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है और अन्य सरकारी कार्यक्रमों में सहायता के लिए विकसित हो रहा है। वर्तमान में इसके माध्‍यम से प्रतिदिन 20,000 से अधिक प्रश्न किसान द्वारा पूछे जाते हैं और अब तक 92 लाख से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया जा चुका है।
  2. जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले उत्पादन के नुकसान से निपटने के लिए राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली, फसल के मुद्दों में कीटों के संक्रमण का पता लगाने के लिए एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग करती है, जिससे स्वस्थ फसलों का पैदावार संभव हो पाता है। इसका उपयोग वर्तमान में 10,000 से अधिक विस्तार कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। किसानों को कीटों के हमलों को कम करने और फसल के नुकसान को कम करने में मदद करने के लिए कीटों की तस्वीरें खींचने की अनुमति देता है। वर्तमान में यह 61 फसलों और 400 से अधिक कीटों का समर्थन करता है।
  3. उपग्रह आधारित फसल मानचित्रण के लिए क्षेत्र की तस्वीरों का उपयोग करते हुए एआई-आधारित विश्लेषण का उपयोग बोई गई फसलों की फसल-मौसम मिलान निगरानी में किया जा रहा है।

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

***

एमजी/केसी/पीसी/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2117700) आगंतुक पटल : 158
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu