कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दूसरे राष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना

प्रविष्टि तिथि: 28 MAR 2025 5:01PM by PIB Delhi

सरकार ने भविष्य की खाद्य और पोषण सुरक्षा के लिए 10 लाख फसल जीन बैंक के संरक्षण हेतु दूसरे राष्ट्रीय जीन बैंक की स्थापना की घोषणा की है। यह घोषणा संघीय बजट 2025-26 के नवाचारों में निवेश विषय के अंतर्गत की गई पहलों में से एक है।

आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज (एनबीपीजीआर), नई दिल्ली में स्थित नेशनल जीन बैंक (एनजीबी) विश्व में दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक है, जिसमें 2157 प्रजातियों के 4,71,561 अभिगम हैं। एनजीबी में संरक्षित पादप आनुवंशिक संसाधन देश में फसल सुधार और आनुवंशिक संसाधनों के प्रबंधन में शामिल सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की एजेंसियों द्वारा उपयोग के लिए उपलब्ध हैं। 10 लाख जीवाणु संसाधनों को संरक्षित करने की क्षमता के साथ अत्याधुनिक अवसंरचना के साथ दूसरे जीन बैंक की स्थापना का उद्देश्य भारत की वैश्विक जैव विविधता संरक्षण में एक अग्रणी के रूप में स्थिति को मजबूत करना है।

यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एके  


(रिलीज़ आईडी: 2116277) आगंतुक पटल : 350
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu