विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: देश के क्वांटम कंप्यूटिंग इको सिस्टम का विकास

प्रविष्टि तिथि: 27 MAR 2025 6:18PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के अंतर्गत इसके शुभारंभ के बाद से निम्नलिखित प्रगति हुई है:

  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने प्रमुख प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में चार विषयगत हब (टी-हब) भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु में क्वांटम कंप्यूटिंग; भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स, नई दिल्ली के सहयोग से क्वांटम संचार; भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे में क्वांटम सेंसिंग और मेट्रोलॉजी तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में क्वांटम सामग्री और उपकरण स्थापित किए हैं।
  1. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) मुंबई के सहयोग से सुपरकंडक्टिंग सर्किट प्रौद्योगिकी पर आधारित 6-क्यूबिट क्वांटम प्रोसेसर का प्रदर्शन किया है।
  1. अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ने वास्तविक समय प्रसंस्करण और क्वांटम-सुरक्षित पाठ, छवियों और वीडियो कॉल के लाइव आदान-प्रदान के साथ 300 मीटर की दूरी पर मुक्त-अंतरिक्ष क्वांटम कुंजी वितरण का प्रदर्शन किया है।

2024 में क्वांटम अनुसंधान और विकास परियोजनाओं के लिए आवंटित और उपयोग की जाने वाली धनराशि नीचे दी गई है:

 

क्र.सं.

मंत्रालय/विभाग

आवंटित धनराशि (करोड़ रुपए में)

उपयोग की गई निधि

(करोड़ रुपए में)

1.

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग

31.848

19.915

2.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

68.032

28.823

3.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन

8.570

2.57

4.

अंतरिक्ष विभाग

18.5

18.5

 

चार टी-हब एनक्यूएम के तहत संघ के रूप में स्थापित किए गए हैं, जो अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोगात्मक तालमेल को बढ़ावा देते हैं। इसमें क्वांटम प्रौद्योगिकी विकास में तेजी लाने के लिए निजी उद्योग की भागीदारी का प्रावधान है। ये केंद्र भारत भर के 43 संस्थानों के कुल 152 शोधकर्ताओं को एक साथ लाते हैं।

यह जानकारी आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।

***

एमजी/केसी/केके/केके


(रिलीज़ आईडी: 2115905) आगंतुक पटल : 359
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil