वस्त्र मंत्रालय
संसद प्रश्न: एनटीटीएम को बजटीय आवंटन
प्रविष्टि तिथि:
21 MAR 2025 12:55PM by PIB Delhi
देश में तकनीकी वस्त्र क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, 2020-21 से 2025-26 की अर्वा के लिए 1480 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) शुरू किया गय था। मिशन की शुरुआत से अब तक 517 करोड़ रुपये का कुल बजट आवंटित किया गया है। जिसमें से 393.39 करोड़ रुपये का उपयोग अब तक तकनीकी वस्त्र के क्षेत्र में विभिन्न अनुसंधान, नवाचार और विकास, संवर्धन और बाजार विकास, निर्यात संवर्धन और शिक्षा, प्रशिक्षण, कौशल विकास के लिए किया गया है।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के तहत 509 करोड़ रुपये (लगभग) मूल्य की कुल 168 शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। 168 शोध परियोजनाओं में से 2 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य 5 परियोजनाओं की पूर्णता रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जा रहा है।
एनटीटीएम के तहत, प्रमुख प्राथमिक उद्देश्य तकनीकी वस्त्रों के क्षेत्र में विशेष फाइबर, प्रौद्योगिकियों और वस्त्र मशीनरी का स्वदेशी विकास करना है। कार्बन फाइबर, अरामिड फाइबर, नायलॉन फाइबर और कंपोजिट जैसे विशेष फाइबर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मूलभूत अनुसंधान तथा जियोटेक्सटाइल्स, एग्रो-टेक्सटाइल्स, मेडिकल टेक्सटाइल्स, मोबाइल टेक्सटाइल्स और स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स में अनुप्रयोग आधारित अनुसंधान और बायोडिग्रेडेबल तकनीकी वस्त्रों के विकास के लिए निधि सहायता प्रदान की जा रही है। यह अनुसंधान सीएसआईआर, आईआईटी, एनआईटी, टीआरए, आईसीएआर और देश के अन्य प्रमुख संस्थानों के माध्यम से किया जा रहा है।
यह जानकारी आज लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्र मार्गेरिटा द्वारा दी गई।
***
एमजी /केसी/ केजे
(रिलीज़ आईडी: 2113749)
आगंतुक पटल : 49