कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
एमएसपी के अंतर्गत फसलें
Posted On:
18 MAR 2025 6:10PM by PIB Delhi
सरकार ने कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर तथा राज्य सरकारों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सिफारिशों पर विचार करने के बाद 22 अनिवार्य कृषि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करती है। उत्पादन लागत में वृद्धि का विवरण और पिछले पांच वर्षों में एमएसपी के अंतर्गत विभिन्न फसलों की उत्पादन लागत में वृद्धि और एमएसपी में वृद्धि का तुलनात्मक विवरण को परिशिष्ट-I में संलग्न किया गया है।
सरकार किसानों को मूल्य समर्थन प्रदान करने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और अन्य नामित राज्य एजेंसियों के माध्यम से अनाज और मोटे अनाज की खरीद करती है।
भारत सरकार गेहूं एवं धान की खरीद के अनुमान को राज्य सरकारों और भारतीय खाद्य निगम के परामर्श से प्रत्येक विपणन मौसम शुरू होने से पहले अनुमानित उत्पादन, विपणन योग्य अधिशेष और कृषि फसल पैटर्न के आधार पर अंतिम रूप प्रदान करती है।
राज्य सरकारों को केंद्रीय पूल के अंतर्गत एमएसपी पर किसानों से मोटे अनाज की खरीद करने की अनुमति है, बशर्ते राज्य सरकारों द्वारा एफसीआई के परामर्श से तैयार की गई विस्तृत खरीद योजना पर भारत सरकार का पूर्व अनुमोदन प्राप्त हो।
दालों, तिलहनों और खोपरा की खरीद, प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) की अम्ब्रेला योजना के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के माध्यम से की जाती है, जब इन उत्पादों का बाजार मूल्य एमएसपी से नीचे चला जाता है। पीएम-आशा योजना के अंतर्गत खरीद एजेंसियां भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नेफेड) और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) हैं। केंद्र सरकार द्वारा खरीद की कुल मात्रा उस विशेष मौसम/वर्ष के लिए अनाज के अखिल भारतीय उत्पादन के 25% तक सीमित रहती है।
सरकार कपास को कपास निगम भारत (सीसीआईI) और जूट को जूट निगम भारत (जेसीआई) के माध्यम से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदती है है। किसानों से उत्पादित जूट और कपास की खरीद की कोई अधिकतम मात्रा सीमा निर्धारित नहीं है।
यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
परिशिष्ट-I
विपणन मौसम 2020-21 और 2024-25 के लिए सभी खरीफ फसलों की अखिल भारतीय उत्पादन लागत एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य
क्रम संख्या
|
ए
|
बी
|
सी
|
डी=सी-बी
|
ई
|
एफ
|
जी=एफ-ई
|
खरीफ फसलें
|
लागत
|
एमएसपी
|
|
|
2020-21
|
2024-25
|
अंतर
|
2020-21
|
2024-25
|
अंतर
|
1
|
धान सामान्य
|
1245
|
1533
|
288
|
1868
|
2300
|
432
|
2
|
ज्वार
|
1746
|
2247
|
501
|
2620
|
3371
|
751
|
3
|
बाजरा
|
1175
|
1485
|
310
|
2150
|
2625
|
475
|
4
|
रागी
|
2194
|
2860
|
666
|
3295
|
4290
|
995
|
5
|
मक्का
|
1213
|
1447
|
234
|
1850
|
2225
|
375
|
6
|
तूर (अरहर)
|
3796
|
4761
|
965
|
6000
|
7550
|
1550
|
7
|
मूंग
|
4797
|
5788
|
991
|
7196
|
8682
|
1486
|
8
|
उड़द
|
3660
|
4883
|
1223
|
6000
|
7400
|
1400
|
9
|
मूंगफली
|
3515
|
4522
|
1007
|
5275
|
6783
|
1508
|
10
|
सूरजमुखी
|
3921
|
4853
|
932
|
5885
|
7280
|
1395
|
11
|
सोयाबीन(पीला)
|
2587
|
3261
|
674
|
3880
|
4892
|
1012
|
12
|
तिल
|
4570
|
6178
|
1608
|
6855
|
9267
|
2412
|
13
|
काला तिल
|
4462
|
5811
|
1349
|
6695
|
8717
|
2022
|
14
|
कपास (मध्यम स्टेपल)
|
3676
|
4747
|
1071
|
5515
|
7121
|
1606
|
(रु./क्विंटल में)
विपणन मौसम 2021-22 और 2025-26 के लिए सभी रबी फसलों की अखिल भारतीय उत्पादन लागत एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य
क्रम संख्या
|
रबी फसलें
|
लागत
|
एमएसपी
|
|
|
2021-22
|
2025-26
|
अंतर
|
2021-22
|
2025-26
|
अंतर
|
1
|
गेहूं
|
960
|
1182
|
222
|
1975
|
2425
|
450
|
2
|
जौ
|
971
|
1239
|
268
|
1600
|
1980
|
380
|
3
|
चना
|
2866
|
3527
|
661
|
5100
|
5650
|
550
|
4
|
मसूर (दाल)
|
2864
|
3537
|
673
|
5100
|
6700
|
1600
|
5
|
रैपसीड और सरसों
|
2415
|
3011
|
596
|
4650
|
5950
|
1300
|
6
|
कुसुम
|
3551
|
3960
|
409
|
5327
|
5940
|
613
|
(रु./क्विंटल में)
विपणन मौसम 2021 और 2025 के लिए कोपरा (मिलिंग) की अखिल भारतीय उत्पादन लागत एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य
(रु./क्विंटल में)
क्रम संख्या
|
फसल
|
लागत
|
एमएसपी
|
|
|
2021
|
2025
|
अंतर
|
2021
|
2025
|
अंतर
|
1
|
खोपरा (मिलिंग)
|
6805
|
7721
|
916
|
10335
|
11582
|
1247
|
विपणन मौसम 2021-22 और 2025-26 के लिए जूट की अखिल भारतीय उत्पादन लागत एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य
(रु./क्विंटल में)
क्रम संख्या
|
फसल
|
लागत
|
एमएसपी
|
|
|
2021-22
|
2025-26
|
अंतर
|
2021-22
|
2025-26
|
अंतर
|
1
|
जूट
|
2832
|
3387
|
555
|
4500
|
5650
|
1150
|
एमजी/आरपीएम/केसी/एके
(Release ID: 2112609)